25 नवंबर 2026 / मंगसिर कृष्ण एकम/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन

सूरत से 350 लोगों का बड़ा समूह तीर्थों की यात्रा पर निकला था। 15 दिवसीय यात्रा में सब एक साथ 10 नवम्बर को निकले तथा 6 पवित्र तीर्थों की वंदना के बाद सूरत के कारोबारी ने अंतिम पड़ाव में सम्मेदशिखरजी की यात्रा की। 22 नवंबर की रात यात्रा पूर्ण कर 52 वर्षीय बाबू लाल जैन अपनी धर्मपत्नी 50 वर्षीय बादामी जैन व इकलौते 25 वर्षीय पुत्र भोवेश के साथ इसी में शामिल थे।

रविवार 22 नवंबर की रात्रि सभी यात्री टाटा नगर (जमशेदपुर) स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिये लगभग दस बजे, दस बसों में निकले ही थे, कि अगले ही मिनट श्री कल्याण निकेतन (सीआरपीएफ कैम्प) के पास एक बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और वह बस सीधा पेड़ से टकराकर, गड्ढे में गिरी और पलट गई। आगे बैठे दम्पत्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुये, जिन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया। उनका पुत्र भावेश जैन दूसरी बस में था। बादामी देवी ने 22 नवम्बर रात्रि की पूजा-अर्चना करते अंतिम फोटो परिजनों को भेजी ही थी, कि वह हादसा हो गया।

इस हृदय विदारक घटना ने समूचे जैन समाज को गहरे शोक में डुबो दिया है।


















