25 नवंबर 2026 / मंगसिर कृष्ण एकम/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन
आचार्य श्री विद्यासागरजी व वर्तमान में आचार्य श्री समय सागरजी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अक्षय सागरजी की आकस्मिक समाधि जैन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। मंगलवार 24 नवम्बर को दोपहर दो बजे सामायिक के बाद वर्षायोग स्थल से ढाई किमी विहार करके जब शिराड शाहपुर से 4 किमी की दूरी रह गई तब अचानक गिर पड़े। तात्या भैय्याजी ने सान्ध्य महालक्ष्मी को बताया कि तत्काल श्रावकों ने णमोकार मंत्र का पाठ शुरू कर दिया और आचार्य श्री द्वारा सम्बोधन दिया गया। मुनि श्री उपशम सागरजी भी साथ थे। अचानक, सांसों ने हृदय का साथ छोड़ दिया।

कुछ समय पहले सान्ध्य महालक्ष्मी टीम मुनि श्री के दर्शन करने गई थी, तब कई पहलुओं, विशेषकर कासार समुदाय पर लम्बी चर्चा हुई थी। एक जून 1962 को शिरोल, कोल्हापुर में जन्मे तथा एमए तक पढ़ाई की। आपको आचार्य श्री विद्यासागरजी द्वारा क्षुल्लक, ऐलक, मुनि – तीनों दीक्षायें मुक्तागिरि तीर्थ पर प्रदान की गई। यही पूर्णिमा जैन समाज के लिए अमावस बन गई।

टिकैत नगर में आचार्य श्री विनिश्चय सागरजी के सुशिष्य उपाध्याय आदीश सागरजी (मुनि श्री अर्पण सागर) की समाधि मध्याह्न 11.40 पर हृदयगति रुकने से हो गई।
सान्ध्य महालक्ष्मी – चैनल महालक्ष्मी परिवार हार्दिक विनायंजलि अर्पित करता है।
पूरी जानकारी के लिए https://www.facebook.com/share/v/1F6a1pdHwz/ लिंक को क्लिक करिये














