सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया अंतरिम आदेश: खोल दो ताले, शिरपुर अंतरिक्ष पार्श्वनाथ के, जैन समाज के लिए बड़ी खुशखबरी

0
3042

22 फरवरी 2023/ फाल्गुन शुक्ल तृतीया/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
आखिर जिसका इंतजार था वह हो ही गया। यह जीत ना दिगंबर जैन समाज की थी, ना श्वेतांबर समाज की थी। यह विजय है, जैन समाज की।

अनेक दशकों से बंद अंतरिक्ष पारसनाथ वेदी और साथ में 15 अन्य वेदियां भी पूजा अभिषेक के बिना यूं ही बंद थी और अब दोनों की जैसे, आपसी सहमति से, अदालत में इस बात का अनुरोध किया गया कि जब तक सर्वोच्च अदालत इस विवाद पर अंतिम आदेश नहीं जारी करती, तब तक के लिए अंतरिम आदेश ही जारी कर दिया जाए और उसी के चलते अब आज 22 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिक्ष पाश्र्वनाथ शिरपुर के मंदिर में लगे ताले खोलने का आदेश दे दिया है। पूर्व की स्थिति इस प्रकार है।

1905 और 1906 – दैनिक पूजा करने के अधिकारों पर श्वेतांबर और दिगंबर के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के समाधान के लिए बैठकें बुलाई गईं और निम्नलिखित बिंदुओं पर दोनों समुदायों द्वारा निर्णय लिया गया और सहमति व्यक्त की गई-
एक समय सारिणी बनाई गई जिसमें श्वेतांबरों और दिगंबरों को अपनी -अपनी परंपराओं के अनुसार 3-3 घंटे के 4 टाइम स्लॉट दिए गए (यानी दोनों के लिए 2 स्लॉट)।
* (श्वेतांबर) पर्यूषण के अवसर पर दिगंबरों (सुबह 6 बजे से 9 बजे) को केवल एक स्लॉट दिया जाएगा। अन्य समय स्लॉट में, श्वेतांबर परंपराओं के अनुसार मूर्ति की पूजा की जाती है।*
(दिगंबर) दसलक्षण के अवसर पर श्वेतांबरों (सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे) को केवल एक स्लॉट दिया जाएगा। अन्य समय स्लॉट में, दिगंबर परंपराओं के अनुसार मूर्ति की पूजा की जाती है।

काली चौदस (दिवाली से एक दिन पहले) के दिन श्वेतांबरों (सुबह 6 बजे से 9 बजे) को केवल एक स्लॉट दिया जाना है। अन्य समय स्लॉट में, दिगंबर परंपराओं के अनुसार मूर्ति की पूजा की जाती है।
दिवाली के दिन दिगंबरों (सुबह 6 बजे से 9 बजे तक) को केवल एक स्लॉट दिया जाएगा। अन्य समय स्लॉट में, श्वेतांबर परंपराओं के अनुसार मूर्ति की पूजा की जाती है।
दोनों संप्रदायों के सदस्य दिन के किसी भी समय दर्शन कर सकते थे
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश की हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी मिलने की अभी प्रतीक्षा है, अंतिम जजमेंट कृपया उससे मिला लें , वही अंतिम और मान्य होगा। यह सूत्रों से मिली सूचना पर आधारित है।

इस पर चैनल महालक्ष्मी पूरी जानकारी आज के विशेष एपिसोड में दे रहा है जो आज 22 फरवरी 2023 को रात्रि 8:00 बजे से पहले ही जारी कर दिया जा रहा है। देखिएगा जरूर , इस लिंक पर