11 दिन की यम सल्लेखना के बाद मुनि श्री सुनम्रसागर जी का उत्तम समाधि मरण

0
1477

परम पूज्य मुनि श्री सुनम्रसागर जी महाराज की आज शाम 05.05 बजे चेन्नई में समाधि प्राप्त हुई।
11.10.2021 को पूज्य आचार्य श्री सुविधिसागर जी महाराज जी ने संघ में चल रहे सल्लेखनारत क्षपकराज मुनिश्री सुनम्रसागर जी महाराज जी को यम सल्लेखना दी गई थी

मुनि श्री सुनम्रसागर सागरजी महाराज का संक्षिप्त परिचय
जन्म तिथि: 01.04.1947
माता: सुगंधाभि
पिता : उत्तम चंदजी
जन्म ग्राम: मालीवाड़, महाराष्ट्र
शिक्षा : 10वीं
पत्नी: कंचनभाई (क्षुल्लिका सुध्यायमती माताजी)
पुत्र: 2 – जयकुमार (आचार्य श्री सुविधा सागर जी) और भरतकुमार
कन्या : 1 – बोना ।विजय
धार्मिक शिक्षण गुरु: आचार्य श्री आर्यानंदी महाराज और जयभद्रजी महाराज (एलोरा, महाराष्ट्र)
साथ प्रतिमा ग्रहण: 2003 (देवलगावराज)
गृह त्याग: जुलाई 2004

दीक्षा: 18.11.2004
दीक्षा गुरु: अंकलीकर परम्परा के चतुर पट्टाधीश आचार्य श्री सुविधा सागरजी महाराज
दीक्षा स्थान: अतिशय क्षेत्र देचा, राजस्थान
दीक्षा का समय: 18 वर्ष
भक्त प्रत्याख्यान पूर्वक सल्लेखना ग्रहण: 15.08.2021
त्रिविधहार पूर्वक सल्लेखना ग्रहण: 05.10.2021
संस्थानरोहण क्रिया: 06.10.2021
यम सल्लेखना ग्रहण: 11.10.2021
सल्लेखना ग्रहण स्थान: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कोंडीथोप, चेन्नई
समाधि: 21: 10: 2021, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कोंडीथोप, चेन्नई
निर्यपकाचार्य: आचार्य श्री सुविधिसागर जी

चैनल महालक्षी और सांध्य महालक्ष्मी परिवार हार्दिक विनयांजलि अर्पित करता है