15 अक्टूबर 2025 / कर्तिक कृष्ण नवमी /चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/
भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के शतकोत्तर रजत (125वें) स्थापना वर्ष 2026-27 के उपलक्ष्य में राष्ट्रसंत परम्पराचार्य श्री प्रज्ञ सागरजी मुनिराज के परम सान्निध्य में दिल्ली के श्री दिगंबर जैन मंदिर, बाहुबली एनक्लेव में अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ, श्री दिगंबर जैन सभा, बाहुबली एनक्लेव, श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर तथा श्री दिगंबर जैन रत्नत्रय मंदिर, द्वारका के सहयोग कर रही है।

यह दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन उसी कड़ी में एक प्रयास है। इस सम्मेलन में जहां देशभर से आ रहे पत्रकारों को दिल्ली के कुछ प्राचीन व अतिशयकारी जिनालयों का दर्शन कराया जायेगा, वहीं चार विषयों पर उनके विचाररूपी लेखों की वाचना भी होगी, विषय हैं:-
1. जैन जनसंख्या 40 करोड़ थी पूर्व में, पर आज सरकारी आंकड़ों में 45 लाख, और समाज के अनुसार 1-2 करोड़ रह गई, इसके कारण क्या हैं और इसकी बढ़ोतरी के क्या उपाय हैं?
2. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैन धर्म के फोलोअर्स कैसे बढ़ें, क्या हैं उपाय?
3. तीर्थों के लिए फण्डिंग किस तरह हो कि मांगना न पड़े, लोगों में स्वयं जागरूकता आये, उसके लिये विभिन्न कारगर योजनायें क्या हों?
4. भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की 124 वर्ष की उपलब्धियां तथा 125वें स्थापना वर्ष के लिए क्या हों योजनायें तथा पत्रकारों की उसमें भूमिका।

आचार्य श्री ने कहा कि वर्तमान में महावीर स्वामी के सिद्धांतों की महज जैनों में नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैनेत्तर समाज में पहुंचाने की नितांत आवश्यकता है, इसके साथ आजकल तीर्थों पर हो रहे हमले, बदलाव को देखते हुए, उन्हें सुरक्षित करना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चारों विषयों में श्रेष्ठ विचार प्रकट करने वाले पत्रकार को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैनजी ने कहा कि इन विचारों का जहां पत्रकार पूरे देश में प्रचार-प्रसार करेंगे, वहीं तीर्थक्षेत्र कमेटी की पत्रिका तीर्थवंदना में भी चारों श्रेष्ठ लेखों का प्रकाशन होगा।
देश भर के पत्रकार, इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय जैन पत्र सम्पादक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैनजी एडवोकेट (9412272577) महामंत्री अखिल बंसलजी (992655786) या चैनल महालक्ष्मी (9910690825) से सम्पर्क कर सकते हैं।
बाहुबली एन्क्लेव जैन सभा के अध्यक्ष नवीन जैन जी ने कहा कि आचार्य श्री का यह बहुत अच्छा प्रयास है, और बाहुबली एन्क्लेव समाज इस तरह की जागरूकता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
उन्होंने बताया कि हर पत्रकार को ए 4 के दो पृष्ठ पर सुस्पष्ट हस्तलिखित या टंकण कर उपरोक्त चार विषयों में से एक पर मौलिक आलेख अवश्य लिख कर लाना होगा। उस विषय पर न कहीं से कट पेस्ट और नही एआई चेट जीपीटी का उपयोग होगा। लेख में पत्रकार के मूल गहन चिंतन के विचार होने चाहिए। ये आलेख शुरुआत में रजिस्ट्रेशन में ही अवश्य उन्हें संयोजक के पास जमा कराने होंगे और आचार्य श्री उनका अवलोकन कर पुरस्कारों का चयन करेंगे। किस पत्रकार को दौन से विषय पर लिखना है, इस बारे में शैलेन्द्र जैन जी या अखिल बंसल जी निर्देशित करेंगे।
आगामी जनगणना के लिए क्या-क्या ध्यान रखना होगा, इसके लिए गृह मंत्रालय के जनगणना में संयुक्त सचिव धीरज जैन जी का एक विशेष व्याख्यान होगा। उसी तरह अल्पसंख्यक आयोग जैन समाज के लिए किस तरह से सहयोगी बन सकता है, उसके लिए शिक्षा मंत्रालय में उपसचिव संदीप जैन जी भी अपना व्याख्यान देंगे
इस बारे में पत्रकार सम्मेलन की पूरी जानकारी संयोजक चैनल महालक्ष्मी से 99106 90823 पर प्राप्त कर सकते हैं


















