अधिक श्रावणमास बस जाने वाला है, जानिए दसलक्षण महापर्व के 10 दिनों की तिथियां, शुरुआत इस बार चतुर्थी से , क्यों, जानिए

0
753

26 जुलाई 2023/ श्रावण अधिमास शुक्ल अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
जी हां, वर्तमान जैन शासन नायक तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी के 2550 वे निर्माण महामहोत्सव बनाने से पूर्व , दसलक्षण महापर्व की तैयारियां अब शुरू की जाएंगी । आइए जानते हैं कौन सा पर्व किस तिथि को आ रहा है। क्योंकि इस बार, भाद्रपद शुक्ल पंचमी नहीं, चतुर्थी से ही 10 पर्व मनाने शुरू होंगे। जी हां इस बार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से 10 लक्षण शुरू होंगे क्योंकि बीच में दवादिशि का क्षय है। आइए जानते हैं
दस लक्षण महापर्व 2023

उत्तम क्षमा धर्म(1)
मगंलवार 19/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 4

उत्तम मार्दव धर्म(2)
बुधवार 20/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 5

उत्तम आर्जव धर्म(3)
गुरुवार 21/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 6

उत्तम शौच धर्म(4)
शुक्रवार 22/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 7

उत्तम सत्य धर्म(5)
शनिवार 23/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 8
भगवान श्री पुष्पदंतनाथ जी का मोक्ष कल्याणक.

उत्तम संयम धर्म(6)
रविवार 24/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 9
सुगंध दशमी

उत्तम तप धर्म(7)
सोमवार 25/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 10

उत्तम त्याग धर्म(8)
मगंलवार 26/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 11

उत्तम आकिंचन्य धर्म(9)
बुधवार 27/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 13

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म(10)
गुरुवार 28/09/2023 भाद्रपद शुक्ल 14
भगवान श्री वासूपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक., अनंत चतुर्दशी

क्षमावाणी पर्व 30 सितंबर , शनिवार, अश्विन कृष्ण एकम को मनाया जायेगा।