Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
  • जैन JAIN
  • राष्ट्रीय समाचार
  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Search
Sunday, June 14, 2026
Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Channel Mahalaxmi
  • जैन JAIN
    • 1000 साल पुरानी ‘मोक्ष यात्रा’ पगडंडी

      2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC…

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज…

      पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला – चाकू दिखाकर छेड़छाड़-लूटपाट का प्रयास

      निर्णय भोजशाला : जैनों को हिंदू बना डाला! ॰ जैन धर्म…

  • राष्ट्रीय समाचार
    • जैन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा! मुआवज़ा देने में भी जैनों…

      मोदी जी! दस सालों में बदल गये: शाकाहारी झंडा उठाने…

      शाकाहार अहिंसा का शंखनाद करने वाले जैन समाज ही नहीं, …

      विदेश से युवा दंपत्ति की गुहार ,जैन बिटिया को छोड़ दो…

      राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद धर्म चक्र में 24 तीलियां बनी हुई…

  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Home सामाजिक SOCIAL 2020 अब बस,  खट्टी – मीठी बातें दस
  • सामाजिक SOCIAL

2020 अब बस,  खट्टी – मीठी बातें दस

By
Channel Mahalaxmi
-
December 30, 2020
0
1883
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    बीत गया, अपने समय पर अपनी मौत, हो गई 2020 की, वैसे इतिहास के पन्नों में काला धब्बा बन कर जरूर याद रहेगा। 2020 को लीलने और पूरे विश्व को इस खतरनाक संक्रमण ‘कोरोना’ ने हमें बहुत कुछ बदलने का मजबूर किया। भागमभाग दुनिया को ब्रेक लगा दिया। जैन समाज के लिये भी यह 2020 बहुत खट्टा-मीठा रहा, सान्ध्य महालक्ष्मी का एक मूल्यांकन।

    1. पहली बार तीर्थ-मंदिरों के कपाट हुए बंद

    जो सैकड़ों वर्षों में नहीं देखा, वो हुआ, 2020 में 24 मार्च को प्रधानमंत्री की लॉकडाउन घोषणा और 25 मार्च से 21 दिनों का पहला लॉकडाउन, अघोषित कर्फ्यू और इतिहास में पहली बार सभी तीर्थ-मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिये गये। पूजा-अभिषेक पर संभवत: पहली बार विराम लगा। संत जहां थे, वहीं ठहर गये, यहां तक कि जो भक्त जहां था, वही थम गया। ऐसा कई पीढ़ियों ने भी पहले नहीं देखा होगा।

    1. पहली बार, कोई संक्रमण, भक्तों से संतों तक पहुंचा, कर्इं का देवलोकगमन

    कोविड-19, जिसने पूरे विश्व में हा-हाकार मचाया, उसने सब परिग्रह छोड़े, जैन संतों को भी नहीं छोड़ा। हां, यह उन तक स्वयं नहीं पहुंचा, पहुंचाने का काम भक्तों ने किया। न जाने की चेतावनी, रखें पूरी सावधानी, जैसे शब्द भी बौने पड़ गये। हम नहीं  सुधरेंगे, बस यही जहन में आ जाता है। 12 के लगभग संतों का असमय देवलोकगमन हुआ, वहीं कई पूरे परिवार तक उजड़ गये भक्तों के। संतों की यह अपूर्णीय क्षति, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। कारण, चंद की लापरवाही, चंद की गल्तियां और नुकसान पूरे समाज का। कोरोना पाजीटव को एक धार्मिक स्थान पर सबसे बड़ी सूचना, मुम्बई और इन्दौर से मिली।

    1. सोशल मीडिया पर बढ़ा फैलाव, भक्तों का भी, संतों का भी

    सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म-फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब और सबसे ज्यादा व्हाट्सअप पर, जहां भक्त, समितियां एक्टिव दिखने लगी और इनके साथ अनेक संत भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये। कुछ स्वयं, कुछ भक्तों के द्वारा। प्रवचन हो या शंका समाधान या समाज में अपना प्रभाव, सब कुछ सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से बढ़ा और इसके लिये धन्यवाद देना चाहिये कोरोना को। कहते भी हैं, बुराई में भी, कुछ अच्छाई छिपी होती है।

    1. पहली बार बिना शोबाजी, प्रचार-प्रसार, बैंड बाजे के चातुर्मास स्थापनायें

    यह किसी से छिपा नहीं है कि संतों के चातुर्मास स्थापना कार्यक्रमों में लाखों खर्च किये जाते हैं, बड़े-बड़े पण्डाल, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, आमंत्रण पत्रिकायें, कलशों का कारवां, खाना-पीना और भी बहुत कुछ। पर इस बार कुछ नहीं हुआ, हुई तो केवल चातुर्मास की मांगलिक क्रियायें, सादगी से, बिना किसी शोर-शराबे के। यह सब किसी व्यक्ति विशेष के कारण नहीं हुआ, बरसों से ये खर्चे, दो गुना-तिगुना बढ़ते गये, पर इस बार कोरोना ने यह कर दिखाया, दूरियां बना दी और सरलता के निकट ला दिया।

    1. पहली बार, दीक्षाओं से ज्यादा देवलोकगमन

    विश्वास कीजिये, अगर एक फरवरी को सूरत में हुई 100 दीक्षाओं को एक तरफ रख दें, तो इस वर्ष उतनी दीक्षायें भी नहीं हुई, जितनी सूचनायें देवलोकगमन की मिली। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ से 6 तथा आचार्य श्री सुनील सागरजी के संघ से 5 की सूचनायें मिली। संभवत: इतना दुखद काल, निकट अतीत में जैन समाज ने पहले नहीं देखा होगा। 15 नवम्बर को आ. श्री ज्ञानसागरजी तथा उसके दूसरे दिन आ. श्री निर्मल सागरजी का देवलोकगमन, पूरे समाज को जड़वत कर गया।

    1. सबसे बुरा समय-साधु बनाम साधु, भक्त बनाम भक्त, और मुनि निन्दक भी

    यह नया नहीं है, पर इस वर्ष का काला अध्याय है, जिसके लिए कोरोना को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हम सब अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में लगे हैं। पंथवाद-संतवाद चरम पर हैं। एक साधु के दूसरे साधु के प्रति द्विअर्थी शब्दों में प्रवचन, वहीं संतों के नाम पर लड़ते भक्त तथा अपने अलपज्ञ ज्ञान को संतों की निंदा में दुरुपयोग करना। अपशब्दों पर कोई लगाम नहीं, अनुशासन जैसे शब्द ‘बेमानी’ हो गये।

    1. नेतृत्वहीनता – समाज की बड़ी कमजोरी

    यह 2020 का देन नहीं है, पर 2020 में, इसकी बड़ी कमी महसूस हो रही है। कहीं कोई सीमा नहीं, बेलगाम है हमारा रथ, बिना ब्रेक की गाड़ी दिशाहीन सरपट भाग रही है, यह गुजरता साल इसी ओर संकेत करता है, कि जब तक एक छत, एक आवाज नहीं होगी, कभी कद्र नहीं होगी।

    1. शिथिलाचार को लांघता अनाचार

    हमारे कई त्यागी इस बार पकड़े गये, कुछ घटनाओं को दबाया भी गया, कुछ सलाखों के पीछे भी पहुंचे। पर सुधार की आवाज किसी कोने से नहीं आई। आज पुन: श्रावकों और संतों के लिये आचार संहिता की जरूरत है, पर पहल कौन करें और कोई दूसरे की क्यों माने – यही  सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न बनकर खड़ा हो जाता है।

    1. राजनीति परिपेक्ष्य में गिरती लोकप्रियता

    अब लोकप्रियता से ज्यादा, अनुपस्थिति कहना श्रेयस्कर होगा। लोकसभा, राज्यसभा, विधायकों में आना, तो काफी दूर की बात हो गई, चुनाव के लिये उम्मीदवार तक नहीं चुने जाते। इस वर्ष केवल श्रेयांस जैन राज्यसभा में पहुंचे। निश्चित ही जैन समाज अपनी अतीत की लोकप्रियता को खोता जा रहा है, और इसका एक बड़ा कारण है एकता का अभाव।

    1. बंटते समाज में एकता का शंखनाद

    जब 44,51,253 (2011 की सरकारी गणना के अनुसार) जैन लोग, एक होने की बजाय पंथवाद – संतवाद – में बंटते जा रहे हैं, ऐसे में एक खुशी की, बात भी आई। आज दो संघों के दो

    संत एक मंच पर बैठना ना चाहते हों, पर उपाधियां पाने की होड़ हो, ऐसे में नवम्बर के अंत में आचार्य श्री सुभद्र मुनि ने अपने आचार्य पद का त्याग कर श्रमण संघ को एक करने के उद्देश्य से आचार्य डॉ. शिवमुनि जी का नेतृत्व स्वीकार कर लिया और उपप्रवर्तक बना दिये गये। अगर यह एकता का बीज पल्लिवत हो जाये, संघ मिलने लगें, तो जैनों को बरगद की  तरह विशालता मिलने में देर नहीं लगेगी। (शरद जैन)

    Post Views: 1,951
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleजनवरी माह 2021 का विशेष जैन कैलेंडर, सभी पर्व, कल्याणक के साथ
      Next articleपहचानिए कौन? जैन हो या अजैन ? श्रेष्ठ संतों के प्रति बेबुनियाद अपशब्द कहने वाला , कभी जैन नहीं कहलाता
      Channel Mahalaxmi
      http://www.channelmahalaxmi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      जैनों के नाम पर संसद में सफेद झूठ, क्यों? क्या सार्वजनिक माफी मांगते हुए, सत्य तथ्य नहीं बताने चाहिये ?

      जैन बेटी के सीने में दागी गोली, मौत से लड़ रही जिंदगी, 20 मिनट तड़पती रही बेटी और गोली पहुंच गई पेट में

      अनपढ़ लोग भी समझ लेते हैं और आप इतने पढ़े-लिखे होकर भी नहीं समझ रहे, अंध भक्ति छोड़ो, बच्चा गिरा दो, फिर…

      आस्था की अमर मशाल: दानवीर सेठ माणिकचंद और तीर्थक्षेत्र कमेटी के...

      Channel Mahalaxmi - June 11, 2026 0
      8 जून 2026 / जयेष्ठ कृष्ण अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ आस्था का सवा सौ साल पुराना पहरा और मौन साधना की अनकही कहानी......

      1000 साल पुरानी ‘मोक्ष यात्रा’ पगडंडी

      Channel Mahalaxmi - June 9, 2026 0

      भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के त्याग, तप और विजय की गौरव-गाथा – आस्था...

      Channel Mahalaxmi - June 4, 2026 0

      2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC की सख्ती के...

      Channel Mahalaxmi - May 27, 2026 0

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज ‘मौन जुलूस’, PM...

      Channel Mahalaxmi - May 27, 2026 0

      आस्था की अमर मशाल: दानवीर सेठ माणिकचंद और तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125 पावन वर्ष

      Channel Mahalaxmi - June 11, 2026 0

      1000 साल पुरानी ‘मोक्ष यात्रा’ पगडंडी

      June 9, 2026

      भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के त्याग, तप और विजय की...

      June 4, 2026

      2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC...

      May 27, 2026

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज...

      May 27, 2026

      Contact Details

      Editor in Chief:-SHARAD JAIN
      Publish from:-New Delhi
      Phone:-011-42175437
      Whatsapp:-9910690823
      Email:-
      info@channelmahalaxmi.com

      Website:- www.channelmahalaxmi.com

      Follow on twitter

      Tweets by SandhyMahalaxmi

      Live Visitor Counter

      2936078
      Users Today : 1124
      Total Users : 2436078
      Views Today : 6081
      Total views : 11136156
      Who's Online : 10
      © Copyright © Sharad Advertising Pvt. ltd All rights reserved | For Website Designing and Development :+91 8920664806
      error: Content is protected !!