गरीब व जरूरतमंद के लिए स्थाई रूप से औषधालय, विद्यार्थियों को कम्प्यूटर ज्ञान देने के लिए कचनेर जी में डिजिटल कक्ष : आचार्य श्री सौभाग्य सागरजी को कचनेर के छोटे बाबा उपाधि

0
554

30 नवंबर 2022/ मंगसिर शुक्ल अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ कचनेर (म.प्र.)
अतिशय क्षेत्र श्री कचनेर जी में चातुर्मास 2022 के दौरान उत्कृष्ट मार्गदर्शन, नियोजन करने के चलते प.पू. बालयोगी आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागरजी गुरुदेव को श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा समारोह में विश्वस्त मंडल, कार्यकारिणी मंडल, गांव के नागरिकों की उपस्थिति में कचनेर के छोटे बाबा उपाधि से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय गुरुदेव ने दिल्ली से 1600 किमी का विहार करने के बाद चातुर्मास 2022 के लिए कचनेरजी में कड़ी धूप में गत जुलाई के मध्य में मंगल प्रवेश किया था। आचार्य श्री ने गुरु पूर्णिमा पर चातुर्मास 2022 के चातुर्मास कलश की स्थापना कर यहां विभिन्न धार्मिक उपक्रम चलाए। क्षेत्र की गरीब व जरूरतमंद जनता, ग्रामीणों व भक्तों के लिए स्थाई रूप से औषधालय, विद्यार्थियों को कम्प्यूटर ज्ञान देने के लिए कचनेर जी में डिजिटल कक्ष बनवाया।