पूरे एक सप्ताह बाद, क्या स्थिति है शिरपुर में, अंतरिक्ष पार्श्वनाथ प्रतिमा पर लेप की ? एक्सक्लूसिव तस्वीरों के साथ

0
354

29 मार्च 2023/ चैत्र शुक्ल अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी
जैसा आप में से अधिकांश सभी जानते हैं, शिरपुर में विराजमान अंतरिक्ष पार्श्वनाथ जी का, 42 वर्ष के ताले के बाद खुलना संभव हो पाया, दोनों संप्रदायों की मिलजुलकर शुरुआत से। अदालत ने अंतिम निर्णय देने से पहले, अंतरिम आदेश देकर ताले खुलवा दिए। फिर दोनों के बीच थोड़ी सी खटास के बाद, परस्पर सौहार्द का वातावरण बना और 23 मार्च, गुरुवार, से लेब की विधि क्रिया दोनों की उपस्थिति में शुरू हुई। श्वेतांबर संप्रदाय द्वारा नियुक्त कारीगर, लेप की प्रक्रिया कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ लेप?
कहां तक पहुंचा लेप? कब हो रहा लेप?
कैसे हो रहा लेप?
किस द्रव्य का इस्तेमाल हो रहा है?


ऐसे कई सवाल, जो मन में उठते हैं, जो वहां जाकर दर्शन नहीं कर पाते हैं । आप सभी से अनुरोध, श्वेतांबर, दिगंबर छोड़िए, जैन बनिए और अंतरिक्ष पार्श्वनाथ जी के दर्शन कीजिए। ऐसा सौभाग्य 4 दशकों बाद मिला है। साथ में, अन्य 15 वेदियों पर पूजा-पाठ करिए। बहुत कुछ है अंतरिक्ष पार्श्वनाथ जी की अतिशय कारी प्रतिमा में। कहां तक पहुंची है स्थिति? सब की जानकारी, आज, बुधवार 29 मार्च को रात्रि 8:00 बजे के चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नंबर 1771. लेप पर अपडेट जरूर देखिएगा और पहचानिए नए स्वरूप में, कैसा सुंदर आकर्षण आ जाता है। एक्सक्लूसिव तस्वीरों के साथ, पुरानी तस्वीरों का आनंद लीजिए और सौभाग्य बुला रहा है, आपको अंतरिक्ष पार्श्वनाथ पर।