सराक क्षेत्र में शिविरों से अनोखा जन जागरण- अभिषेक/पूजन , स्वाध्याय, प्रभातफेरी, जूलूस, व्रत नियम, विधान, मांसाहार त्याग, णमोकार जाप, शिखरजी यात्रा

0
404

18 सितम्बर 2022/ अश्विन कृष्ण अष्टमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/

जैन संघ पुणे के असीम पुण्योदय से इस वर्ष कार्यकर्त्ताओं के समूह को बंगाल राज्य के 20 से अधिक गांवों में दशलक्षण पर्व के अवसर पर शिविर लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, 30 से अधिक विद्वानों ने 10 दिन गांवों में रहकर जन-जन तक धर्म पहुंचाने का कार्य किया।

शिविर की उपलब्धियां –

नित्य प्रतिदिन अभिषेक/पूजन , स्वाध्याय एवं आरती कराई गई।
प्रत्येक गाँव में प्रभातफेरी, जूलूस निकाला गया।
शांतिधारा के माध्यम से लोगों को सम्यक् मार्ग बताया गया व दान का महत्व समझाया।
मांसाहार का त्याग कराया गया।
क्षमता अनुसार व्रत नियम दिए गए।
कुछ गांव में विद्यालय में मांसाहार पर प्रवचन दिए।
भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया गया।
12 घंटे का णमोकार मंत्र का जाप किया गया।
अजैनो को भी मांसाहार का त्याग कराया गया।
प्रोत्साहन पुरस्कार का वितरण किया गया।

20 गाँव के श्रावक श्राविकाओं को शिखरजी यात्रा कराई गई।