जैन तीर्थ संरक्षण संवाहक का अनेकांत पुरस्कार प्रशांत विहार चातुर्मास समिति -कल्पतरु शान्तिनाथ भक्त परिवार को

0
632

17 जनवरी 2022/ माघ कृष्ण दशमी/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी /
सान्ध्य महालक्ष्मी / चैनल महालक्ष्मी द्वारा वर्ष 2022 में चातुर्मास के दौरान जैन तीर्थों के संरक्षण के प्रति दिल्ली NCR में जागरूकता अभियान में अग्रणी संवाहक बनने के लिये घोषित द्वितीय पुरस्कार अनेकांत पुरस्कार (31 हजार रुपये) प्रशांत विहार, दिल्ली में सम्पन्न चातुर्मास के अंतर्गत कल्पतरु शान्तिनाथ भक्त परिवार, दिल्ली को टुडे टी दिल्ली द्वारा दिया जा रहा है।

आचार्य 108 श्री अनेकांत सागरजी गुरुदेव ससंघ के पावन सान्निध्य में 13 नवंबर 2022 को लालकिला मैदान पर श्री सम्मेद शिखरजी सिद्धक्षेत्र का संरक्षण-संवर्धन हेतु सिद्ध महार्चना का आयोजन 5 हजार इन्द्र-इन्द्राणियों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे कल्पतरु शान्तिनाथ भक्त परिवार दिल्ली के सर्व श्री धनेन्द्र जैन (प्रधान निर्माण विहार), सुनील जैन (मोना जनरेटर, उपप्रधान निर्माण विहार) पवन जैन गोधा (प्रधान राणा प्रताप बाग), अनिल जैन – दीपक जैन (प्रीत विहार) , धीरज कासलीवाल (महामंत्री, खंडेलवाल मंदिर), ज्ञान चन्द काला (प्रशांत विहार), शरद कासलीवाल (चेयरमैन प्रशांत विहार) आदि महानुभावों का अथक परिश्रम रहा। यह पुरस्कार कल्पतरु शान्तिनाथ भक्त परिवार को 22 जनवरी 2023 को आचार्य श्री अनेकांत सागरजी मुनिराज के 9वें आचार्य पदारोहण महोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में देवम पैलेस, प्लाट-ए, सीबीडी ग्राउंड, निकट मैट्रो मॉल, दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है प्रथम पुरस्कार अहिंसा पुरस्कार 18 दिसंबर 2022 को लालकिला मैदान पर ही गुरु विहर्ष सागरजी मुनिराज के सान्निध्य में गुरुग्राम की जैकमपुरा समाज को दिया गया था, जिसमें 51 हजार का चैक टुडे टी द्वारा समाज को भेंट किया गया।