कलेक्टर बैठक में फैसला – गिरनार तीर्थक्षेत्र में 5वीं टोंक पर न लाडू, न अर्घ्य, न जयकारा

0
208

॰ आधे चरण खोलने पर चुप्पी
॰ दर्शन के लिये न रोक – न टोक

15 जुलाई 2026 /आषाढ़ शुक्ल एकम /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन EXCLUSIVE /

मंगलवार 14 जुलाई को सायं 3 से 5 बजे तीर्थंकर श्री नेमिनाथ जी के आगामी 20 जुलाई को आने वाले मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर के उपलक्ष्य में कलेक्टरेट कार्यालय, जूनागढ़ (गुजरात) में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें जैन समाज की ओर से भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के गुजरात अंचल के उपाध्यक्ष मनोज जैन, साथ ही निर्मल ध्यान केन्द्र से जीतू भाईव बंडीलाल कारखाना धर्मशाला के मैनेजर संजय जैन आदि उपस्थित रहे, वहीं 7-8 बाबाजी दूसरी तरफ से रहे।

इसमें आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की कोशिश की गई, जिसमें प्रमुख बातें यह रही कि जैन भाइयों को वंदना के लिये पूरी सुविधा दी जाएगी व 5वीं टोंक तक दर्शन सुलभता से होंगे।

निर्वाण लाडू तलहटी के जिनालयों या पहली टोंक तक चढ़ाया जाएगा।

दूसरी टोंक से आगे कोई सामग्री नहीं ले जायेंगे। 5वीं टोंक पर कोई जयकारा नहीं, कोई धार्मिक नारेबाजी नहीं।

पिछले वर्ष की तरह अभी आधे चरण खोलने पर सहमति नहीं बनी है, आशा है शुक्रवार तक हो सकेगी।

इस बारे में पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नंबर 3778 में देख सकते हैं