जैनों के मंदिर-दुकानों के आगे फेंके जा रहे मांस लोथड़े ॰ रंगे हाथों पकड़ी गई स्कूटी पर बुर्के वाली

0
904

6 मार्च 2026 / चैत्र कृष्ण तृतीया /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन

॰ रमजान के पावन पर्व और होली त्यौहार से पूर्व जो हो रहा था, उससे सभी परेशान थे

पिछले कुछ समय से अनेकों बार देखा जा रहा भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा बाजार और लखेरा बाजार में, जब दुकानों के बाहर मांस के लोथड़े पड़े मिलते, यहां तक कि मंदिर के सामने भी। इन बाजारों में अधिकांश जैन लोगों की दुकानें हैं और जैन मंदिर के अलावा शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर भी है लोग यही समझते थे कि कोई उड़ता पक्षी या पशु इस तरफ जाते हुये मांस के लोथड़े छोड़ देता है। पर यह सिलसिला लगभग 03 माह से चल रहा था।

पिछले गुरुवार 26 फरवरी को पूरे बाजार में हंगामा होग गया, जब स्कूटी पर जा रही बुर्के वाली महिला को व्यापारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, उसके हाथों में पहने हुये ग्लब्स पर खून जैसे लाल निशान दिख रहे थे। उसका बाकायदा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।

142 सैकेंड के इस वीडियो में कुछ व्यापारी उस बुर्के वाली से बात करते नजर आते हैं। ग्लब्स पर लाल निशान साफ दिखाये जाते हैं। उसे बुर्का हटाकर चेहरा दिखाने को कहा जता है, पर वह नहीं हटाती। वो भागने की कोशिश में थी, इसलिये स्कूटी की चाबी व्यापारी ले लेते हैं और पुलिस को बुलाने की बात कहते हैं। तब वह एनजीओ की सदस्या होने की बात कहती है और किसी को फोन करके कहती है, मुझे रोक रहे हैं। वह एनजीओ का नाम नहीं बताती, तीखी नोंकझोक होती है। कॉल 112 पर की जाती है, इतने में भीड़ जुट जाती है। उसका कहना था कि वह कुत्तों को खिलाने के लिये डाल रही थी। एक व्यापारी ने तो बताया कि उसे पहले दो बार वह मना कर चुका था। दुकानों व मंदिरों के आगे कुछ दिन रुकने के बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा।

थाने में पुलिस ने उसे समझाकर छोड़ दिया, थाने के टी आई काशीराम कुशवाहा का कहना था कि उस महिला को पूर्व में भी समझाइश दी जुकी थी, इस बार भी विवाद की स्थिति बनी है। पुलिस का कहना है कि महिला और हिंदू संगठन, दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

इस बारे में पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3641 में देखी जा सकती है।

चैनल महालक्ष्मी चिंतन : कुत्तों के खिलाने के नाम पर मंदिर-दुकानों के बाहर मांस के लोथड़े फेंकना, वो भी रमजान के दौरान और जब होली की तैयारियां हो रही हो, निश्चित ही एक गंभीर घटना है। मांस के टुकड़े पहले भी जैन मंदिर की छत पर, कही और भी, फेंकने की घटनायें सामने आ चुकी हैं।