जो पहले आचार्य श्री ने निर्देश दिये, उसी के अनुसार करो- आचार्य श्री समय सागर

0
812

05 नवंबर 2025 / कर्तिक शुक्ल पूर्णिमा /चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/
जबलुपर के बरगी ग्राम में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक से पूर्व भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के कार्यों व 125वें वर्ष की योजानाओं पर आचार्य श्री समय सागरजी से मार्गदर्शन के लिये तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन जी, शतकोत्तर रजत वर्ष समिति के चेयरमैन जवाहर लाल जैन जी के साथ चैनल महालक्ष्मी टीम पहुंची।

आचार्य श्री समयसागरजी ने तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा चल रहे केसों पर अपडेट जानकारी ली तथा कहा कि जो आचार्य श्री ने पहले निर्देश दिये हैं, उसी के अनुरूप आगे चलें।
उल्लेखनीय है बरगी ग्राम में 350 वर्ष प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें 9वीं सदी की एक आदिनाथजी की प्रतिमा है, जिसे कुछ महावीर स्वामी भी मानते हैं। बरगी में 75 परिवार में लगभग 350 लोग रहते हैं।