2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC की सख्ती के बाद रीवा में क्राइम सीन रीक्रिएट

0
121

27 मई 2026 / जयेष्ठ शुक्ल एकादशी/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/

रीवा में पूज्य आर्यिकायों को कार से कुचलने की कायराना घटना के बाद, जैन समाज के पुरजोर विरोध और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के कड़े रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले जैन समाज में इस क्रूरता को लेकर गहरा आक्रोश है।

सड़क पर पैदल चल रही साध्वियों को देखकर जानबूझकर गाड़ी मोड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज ने समाज के उस संदेह को सच साबित कर दिया है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला था। समाज के बढ़ते न्यायपूर्ण दबाव के बाद ही पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर दोबारा ‘क्राइम सीन रीक्रिएट’ कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी जैन धर्मशाला पहुंचकर पूज्य संतों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिया। सकल जैन समाज एकजुट होकर दोषियों पर हत्या के प्रयास की कड़ी धाराएं लगाने और देश भर में विचरण करने वाले पूज्य संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग कर रहा है।