26 मई 2026 / जयेष्ठ शुक्ल एकादशी/चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/
जयपुर से दर्शन करने आए परिवार की एक महिला के साथ पिसनहाड़ी मढ़िया धर्मशाला परिसर (जबलपुर, म.प्र.) स्थित सुलभ शौचालय में 16-17 मई की रात्रि चाकू दिखाकर छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जहाँ सिर झुकता है श्रद्धा से, वहाँ खौफ का साया क्यों…? जबलपुर की ऐतिहासिक और पावन धरा पिसनहारी की मढ़िया… एक ऐसा पवित्र स्थान, जहाँ सदियों से लोग अपनी आत्मा की शांति, सुकून और अटूट विश्वास लेकर आते हैं। लेकिन जब इसी पावन परिसर से किसी लाचार बहन की खौफनाक चीख सुनाई दे, तो इंसानियत और व्यवस्था दोनों शर्मसार हो जाती हैं।
धार्मिक स्थलों का प्रबंधन संभाल रहे जिम्मेदार लोगों को श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। हमारे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम जैसे उउळश् और महिला गार्ड्स अनिवार्य होने चाहिए?
















