॰ सरेबाजार मारपीट, धर्मातंरण करो, नहीं तो ये सब राक्षसी सलूक जारी रहेगा
13 जून 2025 / आषाढ़ कृष्ण दौज/चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन /

10 की रात और 11 जून की दोपहर, मध्यप्रदेश के दमोह में जैनों के लिये फिर शर्मसार इतिहास रच गई। विधवा जैन महिला के घर में घुसकर पहले मंगलवार की रात को दुष्कर्म किया, फिर जब वह अगले दिन उसकी शिकायत करने पुलिस थाने जाने लगी, तो उसके साथ सड़क पर बेरहमी से उसके दो बच्चों के सामने पिटाई की, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुये। पीड़ित महिला जो जिला अस्पताल में इलाज करा रही है, उस पर धर्मातंरण का दवाब है और यही धमकी आरोपी के द्वारा दी जा रही है कि अगर उसने धर्म बदलकर, उसे नहीं अपनाया तो वह राक्षसी प्रताड़ना सलूक जारी रहेगा। मारपीट में उसके कान की दोनों बालियां नोंच ली, जिससे उसके कान कट गये और गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके लिये हिंदू संगठनों के सहयोग से पीड़ित महिला को कोतवाली लाया गया, आरोपी पर मामला दर्ज हुआ और महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने धर्मांतरण की बजाय सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और कहा है कि अगर उसकी पुष्टि हुई, तो बाद में और धारायें जोड़ दी जायेंगी।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने पीड़िता को पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग किया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह आरोपी बादशाह खान को नहीं जानती। दो माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये उसकी पहचान हुई थी। वह लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उसने मंगलवार 10 जून को दुष्कर्म किया और मारपीट तो लगातार करता है और धर्मांतरण का दबाव बनाता है।
इस बारे में पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपीसोड नं 3369 से प्राप्त की जा सकती है।

चैनल महालक्ष्मी चिंतन – जैन समाज का आगे ना आना, सहयोग न करना काफी चिंताजनक है। वहीं दमोह में जनवरी में अनेक नाबालिगों के अपहरण का भी पर्दाफाश हुआ। इस क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, पर पुलिस ऐसे मामलों को दर्ज नहीं करता। एक विधवा के साथ ऐसे उत्पीड़िन पर भी जैन समाज का कोई सहयोगी कदम ना उठाना,जरूर शर्मसार करने वाला है।
















