शादी के नाम पर ठगी करता जैन गैंग

0
5134

02 जनवरी 2026 / पौष शुक्ल चतुर्दशी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन

बात 19 जून 2025 को झालरापटन की है। 19 जून को झालावाड़ के रहने वाले विकास गोयल द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, कि उनके भाई विशाल गोयल को शादी के नाम पर झूठा झांसा देकर 4.50 लाख रु. हड़प लिए और आरोपी बनाया पीयूष जैन, रीमा जैन और पूजा जैन को। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्रकरण संख्या 211/2025 में त्वरित कार्यवाही करते हुए झालरापाटन पुलिस ने पहले अभियुक्त पीयूष जैन को 07 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। फिर इसके बाद दूसरी अभियुक्त पूजा जैन को 14 दिसम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह से शादी के नाम पर झांसा देने वाले कई गैंग राजस्थान – मध्यप्रदेश से पहले भी पकड़े जा चुके हैं। और शायद अब भी कुछ सक्रिय हैं।

तीसरी अभियुक्त रीमा जैन जो लाखों रुपये ठगने के मामले में 6 महीने से फरार, बार-बार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रही थी। फिर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए उसे 18 दिसंबर को कोटा से हिरासत में ले लिया।