Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
  • जैन JAIN
  • राष्ट्रीय समाचार
  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Search
Tuesday, March 17, 2026
Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Channel Mahalaxmi
  • जैन JAIN
    • कुंडलपुर बड़े बाबा के शिखर पर चढ़ रील बनाने का पागलपन

      जैनों के मंदिर-दुकानों के आगे फेंके जा रहे मांस लोथड़े ॰…

      ऋषभदेव जन्म-तप कल्याणक मनेगा पहली बार मदरसो में भी

      गंगापुर सिटी जैन मंदिर के फर्जी दस्तावेज का खुलासा, अब नोटिस

      जैन मंदिर में भोजन पार्टी, पहले विवाद में 4 बार कर्फ्यू,…

  • राष्ट्रीय समाचार
    • जैन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा! मुआवज़ा देने में भी जैनों…

      मोदी जी! दस सालों में बदल गये: शाकाहारी झंडा उठाने…

      शाकाहार अहिंसा का शंखनाद करने वाले जैन समाज ही नहीं, …

      विदेश से युवा दंपत्ति की गुहार ,जैन बिटिया को छोड़ दो…

      राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद धर्म चक्र में 24 तीलियां बनी हुई…

  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Home सामाजिक SOCIAL द्रौपदी के पांच पति होने का 200 वर्षों से प्रचारित झूठ का...
  • सामाजिक SOCIAL

द्रौपदी के पांच पति होने का 200 वर्षों से प्रचारित झूठ का खंडन : द्रौपदी के एक ही पति थे : युधिष्ठिर-द्रोपदी के चरित्र को बिगाड़ने वाले विधर्मी व तथाकथित ब्राह्मण, पुजारी, पुरोहित भी

By
Channel Mahalaxmi
-
December 7, 2021
0
2033
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    जर्मनी के संस्कृत जानकार मैक्स मूलर को जब विलियम हंटर की कमेटी के कहने पर वैदिक धर्म के आर्य ग्रंथों को बिगाड़ने का जिम्मा सौंपा गया तो उसमे मनु स्मृति, रामायण, वेद के साथ साथ महाभारत के चरित्रों को बिगाड़ कर दिखाने का भी काम किया गया। किसी भी प्रकार से प्रेरणादायी पात्र -चरित्रों में विक्षेप करके उसमे झूठ का तड़का लगाकर महानायकों को चरित्रहीन, दुश्चरित्र, अधर्मी सिद्ध करना था, जिससे भारतीय जनमानस के हृदय में अपने ग्रंथो और महान पवित्र चरित्रों के प्रति घृणा और क्रोध का भाव जाग जाय और प्राचीन आर्य संस्कृति सभ्यता को निम्न दृष्टि से देखने लगें और फिर वैदिक धर्म से आस्था और विश्वास समाप्त हो जाय। लेकिन आर्य नागरिको के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि मूल महाभारत के अध्ययन बाद सबके सामने द्रोपदी के पाँच पति के दुष्प्रचार का स-प्रमाण खण्डन किया जा रहा है। द्रोपदी के चरित्र को बिगाड़ने वाले विधर्मी व तथाकथित ब्राह्मण, पुजारी, पुरोहित भी हैं जिन्होंने महाभारत ग्रंथ का अध्ययन किये बिना अंग्रेजो के हर दुष्प्रचार और षड्यंत्रकारी चाल, धोखे को स्वीकार कर लिया और धर्म को चोट पहुंचाई।

    अब ध्यानपूर्वक पढ़ें, विवाह का विवाद क्यों पैदा हुआ था :-
    {१} अर्जुन ने द्रौपदी को स्वयंवर में जीता था। यदि उससे विवाह हो जाता तो कोई परेशानी न होती। वह तो स्वयंवर की घोषणा के अनुरुप ही होता।
    {२} परन्तु इस विवाह के लिए कुन्ती कतई तैयार नहीं थी।
    {३} अर्जुन ने भी इस विवाह से इन्कार कर दिया था। “बड़े भाई से पहले छोटे का विवाह हो जाए यह तो अनुचित है, अधर्म है।”{भवान् निवेशय प्रथमं}
    मा मा नरेन्द्र त्वमधर्मभाजंकृथा न धर्मोsयमशिष्टः {१९०-८}

    {४} कुन्ती मां थी। यदि अर्जुन का विवाह भी हो जाता, भीम का तो पहले ही हिडम्बा से {हिडम्बा की ही चाहना के कारण} हो गया था। तो सारे देश में यह बात स्वतः प्रसिद्ध हो जाती कि निश्चय ही युधिष्ठिर में ऐसा कोई दोष है जिसके कारण उसका विवाह नहीं हो सकता।
    {५} आप स्वयं निर्णय करें कुन्ती की इस सोच में क्या भूल है? वह माता है, अपने बच्चों का हित उससे अधिक कौन सोच सकता है? इसलिए माता कुन्ती चाहती थी और सारे पाण्डव भी यही चाहते थे कि विवाह युधिष्ठिर से हो जाए।

    प्रश्न- क्या कोई ऐसा प्रमाण है जिसमें द्रौपदी ने अपने को केवल एक की पत्नी कहा हो या अपने को युधिष्ठिर की पत्नी बताया हो ?
    उत्तर
    {1} द्रौपदी को कीचक ने परेशान कर दिया तो दुःखी द्रौपदी भीम के पास आई। उदास थी। भीम ने पूछा सब कुशल तो है? द्रौपदी बोली जिस स्त्री के पति राजा “युधिष्ठिर” हों वह बिना शोक के रहे, यह कैसे सम्भव है?
    आशोच्यत्वं कुतस्यस्य यस्य “भर्ता युधिष्ठिरः।”
    जानन् सर्वाणि दुःखानि कि मां त्वं परिपृच्छसि ।।-{विराट १८/१}
    यहां, द्रौपदी स्वयं को केवल युधिष्ठिर की ही पत्नी बता रही है।

    {2} वह भीम से कहती है, जिसके बहुत से भाई, श्वसुर और पुत्र हों, जो इन सबसे घिरी हो तथा सब प्रकार अभ्युदयशील हो, ऐसी स्थिति में मेरे सिवा और दूसरी कौन सी स्त्री दुःख भोगने के लिए विवश हुई होगी.!
    भ्रातृभिः श्वसुरैः पुत्रैर्बहुभिः परिवारिता।
    एवं सुमुदिता नारी का त्वन्या दुःखिता भवेत्।।{२०-१३}
    द्रौपदी स्वयं कहती है उसके बहुत से भाई हैं, बहुत से श्वसुर हैं, बहुत से पुत्र भी हैं, फिर भी वह दुःखी है। “यदि बहुत से पति होते तो सबसे पहले यही कहती कि जिसके पाँच-पाँच पति हैं”, वह मैं दुःखी हूँ, पर होते तब ना।

    {3} और जब भीम ने द्रौपदी को, कीचक के किये का फल देने की प्रतिज्ञा कर ली और कीचक को मार-मारकर माँस का लोथड़ा बना दिया तब अन्तिम श्वास लेते कीचक को उसने कहा था, *”जो सैरन्ध्री के लिए कण्टक था, जिसने “मेरे भाई की पत्नी” का अपहरण करने की चेष्टा की थी, उस दुष्ट कीचक को मारकर आज मैं अनृण हो जाऊंगा और मुझे बड़ी शान्ति मिलेगी।”
    अद्याहमनृणो भूत्वा भ्रातुर्भार्यापहारिणम्।
    शांति लब्धास्मि परमां हत्वा सैरन्ध्रीकण्टकम्।।{विराट २२-७९}
    इस पर भी कोई भीम को द्रौपदी का पति कहे, तो क्या करें? मारने वाले की लाठी तो पकड़ी जा सकती है, बोलने वाले की जीभ को कोई कैसे पकड़ सकता है?

    {4} द्रौपदी को दांव पर लगाकर हार जाने पर जब दुर्योधन ने उसे सभा में लाने को दूत भेजा तो द्रौपदी ने आने से इंकार कर दिया। उसने कहा जब राजा युधिष्ठिर पहले स्वयं अपने को दांव पर लगाकर हार चुका था, तो वह हारा हुआ मुझे कैसे दांव पर लगा सकता है? महात्मा विदुर ने भी यह सवाल भरी सभा में उठाया।
    द्रौपदी ने भी सभा में ललकार कर यही प्रश्न पूछा था :- क्या राजा युधिष्ठिर पहले स्वयं को हारकर मुझे दांव पर लगा सकता था? सभा में सन्नाटा छा गया। किसी के पास कोई उत्तर नहीं था। तब केवल भीष्म ने उत्तर देने या लीपा-पोती करने का प्रयत्न किया था और कहा था, “जो मालिक नहीं वह पराया धन दांव पर नहीं लगा सकता परन्तु स्त्री को सदा अपने पति के ही अधीन देखा जा सकता है।”-
    अस्वाभ्यशक्तः पणितुं परस्व। स्त्रियाश्च भर्तुरवशतां समीक्ष्य।। {२०७-४३}

    “ठीक है युधिष्ठिर पहले हारा है, पर है तो द्रौपदी का पति और पति सदा पति रहता है, पत्नी का स्वामी रहता है।”
    याने द्रौपदी को युधिष्ठिर द्वारा हारे जाने का दबी जुबान में भीष्म समर्थन कर रहे हैं। यदि द्रौपदी पाँच की पत्नी होती तो वह, बजाय चुप हो जाने के पूछती, जब मैं पाँच की पत्नी थी तो किसी एक को मुझे हारने का क्या अधिकार था? द्रौपदी न पूछती तो विदुर प्रश्न उठाते कि “पाँच की पत्नि को एक पति दाँव पर कैसे लगा सकता है? यह न्यायविरुद्ध है।”
    स्पष्ट है द्रौपदी ने या विदुर ने यह प्रश्न उठाया ही नहीं। यदि द्रौपदी पाँचों की पत्नी होती तो यह प्रश्न निश्चय ही उठाती।
    इसीलिए भीष्म ने कहा कि द्रौपदी को युधिष्ठिर ने हारा है। युधिष्ठिर इसका पति है। चाहे पहले स्वयं अपने को ही हारा हो, पर है तो इसका स्वामी ही। और नियम बता दिया :- जो जिसका स्वामी है वही उसे किसी को दे सकता है, जिसका स्वामी नहीं उसे नहीं दे सकता।

    {5} द्रौपदी कहती है :-“कौरवो ! मैं धर्मराज युधिष्ठिर की धर्मपत्नी हूं। तथा उनके ही समान वर्ण वाली हू।आप बतावें मैं दासी हूँ या अदासी?आप जैसा कहेंगे, मैं वैसा करुंगी।”-
    तमिमांधर्मराजस्य भार्यां सदृशवर्णनाम्।
    ब्रूत दासीमदासीम् वा तत् करिष्यामि कौरवैः।। {६९-११-९०७}
    द्रौपदी अपने को युधिष्ठिर की पत्नी बता रही है।

    {6} पाण्डव वनवास में थे, दुर्योधन की बहन का पति सिंधुराज जयद्रथ उस वन में आ गया। उसने द्रौपदी को देखकर पूछा :- तुम कुशल तो हो? द्रौपदी बोली सकुशल हूं। “मेरे पति कुरु कुल-रत्न कुन्तीकुमार राजा युधिष्ठिर” भी स-कुशल हैं। मैं और उनके चारों भाई तथा अन्य जिन लोगों के विषय में आप पूछना चाह रहे हैं, वे सब भी कुशल से हैं। राजकुमार ! यह पग धोने का जल है। इसे ग्रहण करो। यह आसन है, यहाँ विराजिए।-
    कौरव्यः कुशली राजा कुन्तीपुत्रो युधिष्ठिरः।
    अहं च भ्राताश्चास्य यांश्चा न्यान् परिपृच्छसि।। {१२-२६७-१६९४}
    द्रौपदी भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव को अपना पति नहीं बता रही, उन्हें पति का भाई बताती है।
    और आगे चलकर तो यह एकदम स्पष्ट ही कर देती है। जब युधिष्ठिर की तरफ इशारा करके वह जयद्रथ को बताती है :-
    एतं कुरुश्रेष्ठतमम् वदन्ति युधिष्ठिरं धर्मसुतं पतिं मे। {२७०-७-१७०१}
    “कुरू कुल के इन श्रेष्ठतम पुरुष को ही धर्मराज युधिष्ठिर कहते हैं, ये मेरे पति हैं।”
    क्या अब भी सन्देह की गुंजाइश है कि द्रौपदी का पति कौन था?

    {7} कृष्ण संधि कराने गए थे। दुर्योधन को धिक्कारते हुए कहने लगे”:- दुर्योधन! तेरे सिवाय और ऐसा अधम कौन है जो बड़े भाई की पत्नी को सभा में लाकर उसके साथ वैसा अनुचित बर्ताव करे जैसा तूने किया। –
    कश्चान्यो भ्रातृभार्यां वै विप्रकर्तुं तथार्हति।
    आनीय च सभां व्यक्तं यथोक्ता द्रौपदीम् त्वया।। {२८-८-२३८२}
    कृष्ण भी द्रौपदी को दुर्योधन के बड़े भाई की पत्नी मानते हैं।
    अब सत्य को ग्रहण करें और द्रौपदी के पवित्र चरित्र का सम्मान करें।

    दिल्ली में दो दिवसीय गुरुकुल शनिवार /रविवार 9999279279
    – सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट से (लेखक के विचार स्वयं के हैं, चैनल महालक्षी इसकी पुष्टि नहीं करता है)
    #Draudi #Yudhishtar #Pandav #Mahabharat #Duryodhan #Arjun #Max_Mueller

    Post Views: 2,042
    • TAGS
    • DRAUPDI
    • mahabharat
    • yudhishthar
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleजब अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तो पाक में मुस्लिम संप्रदाय के उपद्रवियों ने , जैसे उसका बदला लेने के लिए 8 दिसंबर 1992 को अनेक जैन मंदिर तोड़ डाले
      Next articleपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव : अशोक विहार वेदी में नवप्रतिष्ठित जिनबिम्ब विराजमान किये तथा उत्तुंग शिखर पर कलशारोहण व ध्वजारोहण
      Channel Mahalaxmi
      http://www.channelmahalaxmi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      जैनों के नाम पर संसद में सफेद झूठ, क्यों? क्या सार्वजनिक माफी मांगते हुए, सत्य तथ्य नहीं बताने चाहिये ?

      जैन बेटी के सीने में दागी गोली, मौत से लड़ रही जिंदगी, 20 मिनट तड़पती रही बेटी और गोली पहुंच गई पेट में

      अनपढ़ लोग भी समझ लेते हैं और आप इतने पढ़े-लिखे होकर भी नहीं समझ रहे, अंध भक्ति छोड़ो, बच्चा गिरा दो, फिर…

      भाद्रपद पर्वों का राजा, तो चैत्र माह कल्याणकों का महाराजा

      Channel Mahalaxmi - March 13, 2026 0
      11 मार्च 2026 / चैत्र कृष्ण नवमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन आज एक अनोखा चिंतन, विश्लेषण दे रहा है चैनल...

      12 मार्च क्यों है सभी के लिए खास- भारत की पहचान के लिए, अयोध्या...

      Channel Mahalaxmi - March 11, 2026 0

      कुंडलपुर बड़े बाबा के शिखर पर चढ़ रील बनाने का पागलपन

      Channel Mahalaxmi - March 9, 2026 0

      जैनों के मंदिर-दुकानों के आगे फेंके जा रहे मांस लोथड़े ॰ रंगे हाथों पकड़ी...

      Channel Mahalaxmi - March 7, 2026 0

      ऋषभदेव जन्म-तप कल्याणक मनेगा पहली बार मदरसो में भी

      Channel Mahalaxmi - March 7, 2026 0

      भाद्रपद पर्वों का राजा, तो चैत्र माह कल्याणकों का महाराजा

      Channel Mahalaxmi - March 13, 2026 0

      12 मार्च क्यों है सभी के लिए खास- भारत की पहचान...

      March 11, 2026

      कुंडलपुर बड़े बाबा के शिखर पर चढ़ रील बनाने का पागलपन

      March 9, 2026

      जैनों के मंदिर-दुकानों के आगे फेंके जा रहे मांस लोथड़े ॰...

      March 7, 2026

      ऋषभदेव जन्म-तप कल्याणक मनेगा पहली बार मदरसो में भी

      March 7, 2026

      Contact Details

      Editor in Chief:-SHARAD JAIN
      Publish from:-New Delhi
      Phone:-011-42175437
      Whatsapp:-9910690823
      Email:-
      info@channelmahalaxmi.com

      Website:- www.channelmahalaxmi.com

      Follow on twitter

      Tweets by SandhyMahalaxmi

      Live Visitor Counter

      2778922
      Users Today : 1046
      Total Users : 2278922
      Views Today : 3274
      Total views : 10716499
      Who's Online : 7
      © Copyright © Sharad Advertising Pvt. ltd All rights reserved | For Website Designing and Development :+91 8920664806
      error: Content is protected !!