खेत की जुताई में मिली प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमा

0
483

15 मई 2026 / जयेष्ठ कृष्ण चतुर्दशी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/

राजस्थान के नवगठित जिले डीडवाना-कुचामन के लाडनूं क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक खोज की जानकारी सामने आई है। यहाँ के सुदरासन गांव स्थित ‘अहीरों का बास’ ढाणी में शनिवार, 02 मई 2026 को खेत की जुताई के दौरान एक प्राचीन दिगंबर जैन प्रतिमा प्राप्त हुई है।

यह दुर्लभ प्रतिमा किसान रामनिवास यादव के खेत में उस समय मिली, जब वे मानसून पूर्व की तैयारियों के तहत ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। अचानक हल का हिस्सा जमीन के नीचे किसी सख्त वस्तु से टकराया। जब सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाई गई, तो वहां काले-धूसर पत्थर से निर्मित पद्मासन मुद्रा में एक प्राचीन प्रतिमा नजर आई।

03 मई को जैसे ही यह खबर फैली, पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गई और दर्शनार्थियों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने इसे पावन संकेत मानते हुए, जयकारों के साथ पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में प्रतिमा को प्रशासन ने अपनी देखरेख में सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।

इसकी पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3707 में देख सकते हैं।