सरकार ने हाइकोर्ट में कहा – एतिहासिक पूजनीय स्तंभ जैनों का है, हिंदुओं का नहीं

0
749

25 दिसंबर 2025 / पौष शुक्ल पंचमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी
तमिलनाडु के मदुरै के थिरुप्परनकुन्द्रम सुब्रमण्यस्वामी मंदिर की पहाड़ी पर प्राचीन जैन स्तंभ पर कार्तिकाई दीपम के नाम पर हिंदू संगठनों के कब्जाने पर सरकार जैनों के पक्ष में आई

काफी समय बाद सरकार ने बहुसंख्यक हिंदुओं के विरोध में जैनों का पक्ष लिया हाइकोर्ट में और तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्थित थिरुप्परनकुंद्रम सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पहाड़ी के शिखर पर एक स्तम्भ पर काफी लम्बे समय से चली आ रही कई धर्मों वाली जगह को एक गरमागरम राजनीतिक और कानूनी लड़ाई के केन्द्र में ला दिया है।

नवम्बर 2025 के पहले हफ्ते में हिन्दु मुल्तानी, हिंदु मक्कल कायी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू तमिलर पेरावाई ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच से संपर्क किया और सिकंदर औलिया दरगाह के पास एक पाषाण स्तंभ पर कीर्तिकई दीपम (तमिलनाडु में सालाना मनाये जाने वाला पारम्परिक दीप प्रज्ज्वलन) जलाने की इजाजत मांगी, यह कहकर कि यह पारम्परिक दीप स्तंभ है, जहां पर दीप जलाने की अनुमति मिलनी चाहिये।

जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन जी ने इस बात से सहमत होकर आदेश दिया कि पुलिस सुरक्षा में वहां दीप प्रज्ज्ववलन हो। पर तमिलनाडु सरकार ने मना कर दिया, तर्क दिया कि दरगाह के इतने निकट दीप प्रज्ज्वलन से साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और झड़पे शुरू हो गई। तत्काल धारा 144 लागू कर दी गई और फिर इस धार्मिक मुद्दे पर राजनीतिक रंग चढ़ा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी और हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने डीएमके सरकार पर ‘अल्पसंख्यक तुष्टीकरण’ के नाम पर हिंदुओं के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाने शुरू कर दिये। तमिलनाडु के प्रमुख देवताओं में से एक मुरगन को बार-बार राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है।

सिंगल बेंच के जस्टिस जी.आर. स्वामीनादथन के निर्णय के खिलाफ डबलबेंच जस्जिट जी. जयचंद्रन और के.के. रामकृष्णन ने दलीलों पर सुनवाई जारी रखे, जिसमें दीप स्तंभ पर कार्तिकई दीप जलाने का निर्देश दिया था। अपीलकर्ता सरकार द्वारा 15 दिसम्बर को मदुरै बेंच के मद्रास हाइकोर्ट के सामने यह दलील दी कि यह पाषाण स्तंभ जैनियों द्वारा स्थापित किया गया था।

पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3574 में देखी जा सकती है।