Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
  • जैन JAIN
  • राष्ट्रीय समाचार
  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Search
Tuesday, June 9, 2026
Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Channel Mahalaxmi
  • जैन JAIN
    • 2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC…

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज…

      पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला – चाकू दिखाकर छेड़छाड़-लूटपाट का प्रयास

      निर्णय भोजशाला : जैनों को हिंदू बना डाला! ॰ जैन धर्म…

      संपन्नता के महल में पसरा सन्नाटा – एक जिद और एक…

  • राष्ट्रीय समाचार
    • जैन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा! मुआवज़ा देने में भी जैनों…

      मोदी जी! दस सालों में बदल गये: शाकाहारी झंडा उठाने…

      शाकाहार अहिंसा का शंखनाद करने वाले जैन समाज ही नहीं, …

      विदेश से युवा दंपत्ति की गुहार ,जैन बिटिया को छोड़ दो…

      राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद धर्म चक्र में 24 तीलियां बनी हुई…

  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Home सामाजिक SOCIAL जैनों का विधर्मी बताने वाले रामभद्राचार्य जी जरा इतिहास में झांक कर...
  • सामाजिक SOCIAL

जैनों का विधर्मी बताने वाले रामभद्राचार्य जी जरा इतिहास में झांक कर तो देख लीजिए, शर्म से गर्दन झुक जाएगी, मुंह में जुबान भी साथ छोड़ देगी

By
Channel Mahalaxmi
-
December 28, 2024
0
4472
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    28 दिसंबर 2024/ पौष कृष्ण त्रयोदशी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन /
    न जैन समाज में तूफान उठा, न कोई भूकंप महसूस किया गया, जबकि एक साधु जैन समाज पर ऐसे विवादित बोल बोलते हैं, जिसमें सिर्फ झूठ ही झूठ है। अरूण पंडित के शो में स्वामी रामभद्राचार्य के ये शब्द आज भी आखों में खून उतार देते हैं, गुप्त काल में हमारा देश कितना विशाल था कि इसके बाद विधर्मियों के आक्रमण हुए बौद्धो के, जैनों के, खिलजियों के, मुसलमानों के, अग्रेजों के….
    इस कलम की स्याही को मैं बौद्धों का नाम लेकर जैनों के लिये ही खर्च करूंगा। क्या सोच कर पदम विभूषण से सम्मानित एक साधु ने कहने की कोशिश की? साधु के मुख से निकले शब्दों से उसकी साधुता की पहचान होती है। अपने शब्दों को कलम से पिरोने से पहले आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी द्वारा विधर्मी की बताई परिभाषा से अवगत कराना चाहूंगा।

    ‘विधर्मी वो होते हैं, जो जीवों की हत्या करते हैं। विधर्मी वो होते हैं, जो देश का नाश करते हैं, जो संस्कृतियों का नाश करते हैं। विधर्मी वो होते हैं, जो दूसरों के तीर्थ, भूमि, क्षेत्रों पर धर्म धर्मायतनों पर, अतिक्रमण करते हैं। धर्मात्मा वो होते हैं, जो सारे विश्व को मैत्री भाव से देखते हैं। इसलिए जैन दर्शन ने एक इन्द्रिय से लेकर पंच इन्द्रिय जीवों की रक्षा की बात करते हंै। और पूरे विश्व में मैत्री का कोई सूत्र सिखाने वाला है, उसका नाम जैन धर्म है। जब-जब देश पर किसी प्रकार के उपसर्ग आये हैं, तो जैन समाज आगे खड़ी हुई थी।

    शायद छोटे में बहुत कुछ समझा दिया आचार्य श्री ने, स्वामी जी आपको भी। वैसे भी आपको 22 भाषाओं का ज्ञाता कहा जाता है, 200 से ज्यादा ग्रंथों का लेखक कहा जाता है।
    छठी सदी में समाप्त हुए गुप्त काल के बाद बर्बादी की कथा 8वीं सदी से शुरु हुई थी। इतिहास से अनभिज्ञ तो नहीं होंगे आप। मद्रास से मदुरै के बीच एक ही रात में 8000 जैन साधुओं का कत्ल कर दिया गया, योनि के रास्ते से सूली आर-पार कर दी गई थी। आज भी वो सूलियां कई मन्दिरों में हैं और पूजी जाती हैं। चैत्र माह में जश्न होता है। 50 हजार जैन श्रावकों के साथ भी यही हुआ। वो प्रताड़ना का रूप कौन से धर्म का, कौन से शास्त्र का पृष्ठ था। धर्म के विपरीत वह होता है।

    चारों दिशाओं में कौन से तीर्थ नहीं बदले गये। आज भी वो पाषाण बोलते हैं, भगवान का रूप बदल सकते हो, पर स्वरूप नहीं बदला जा सकता। 8वीं सदी से 21वीं सदी तक जैन मंदिरों का बदलना जारी है, तीन लकीर खींची, सिंदूर, माला और कपड़ा लिपटा, इससे रूप बदल सकते हो, पर भगवान शिव कहो या शंकर, वो भी इस तरह के कुचक्र से कभी प्रसन्न नहीं होंगे, आशीर्वाद देना तो बहुत दूर की बात है। सक्षम होने के बाद असक्षता की बातें, शायद ये कुत्सित षडयंत्र है विधर्मी की पहचान बताने वाले।

    अकबर के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले महाराणा प्रताप के पास जब सेना को देने के लिये वेतन तो दूर, खाने को रोटी के लिए भी पैसे नहीं थे, तब जिसने अपना खजाना खोला, वो और कोई जैन ही थे भामाशाह। गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के लिये जिसने सोने के सिक्के खड़े करके मुगल सल्तनत का मुख बंद किया, वो भी एक जैन टोडरमल ही थे।

    जिसे अयोध्या में राम मंदिर के प्रमाण के लिये राम भद्राचार्य जी आपको महत्वपूर्ण गवाही हुई थी, उसके लिये सबसे पहले बलिदान देने वाले भाई कोठारी भी जैन ही थे। और जिस पिता-पुत्र ने मुकदमा जिताया वो भी जैन थे।

    भारत की आजादी के लिये बलिदान देने वालों में भगत सिंह, चंद्रशेखर आपको याद होगें, पर स्वतत्रता संग्राम में सबसे पहली आहुति 1857 में देने वाले जैन ही थे हुकुमचंद जैन।
    और यह भी बता दें, कि दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने भी कहा था ‘मुझे इसमें तनिक भी सन्देह नहीं अथवा आश्चर्य नहीं है कि जैन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। जैन धर्म का अस्तित्व तब से है जबकि वेदों की रचना भी नहीं हुई थी।’ शायद यह आपके ज्ञान में ही होगा।

    आपने तो रंग भी खूब बदला स्वामी जी। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सामने कहा था कि मेरे सामने दो लोग हों, भगवान राम और भारत माता, तो मीदी जी, पहले मैं भारत माता को प्रणाम करूंगा, फिर भगवान राम जी को, तीन भरतों में ऋषभपुत्र भरत……..
    अरुण पंडित शो में फिर अब कह दिया कि धर्म बड़ा है, धर्म श्रेष्ठ ही चलेगा। देश तो बनते बिगड़ते रहते हैं, पर धर्म सनातन है।

    अब उसी चक्रवर्ती भरत के नाम पर पड़े भारत को छोटा कर दिया, भारत माता छोटी कर दी। कभी हिंदूओं का अंग बोलते, कभी विधर्मी। अफसोस तो यह है इसका विरोध जैन समाज के शीर्ष नेताओं ने किसी बड़े मंच पर नहीं उठाया। चैनल महालक्ष्मी व सांध्य महालक्ष्मी को यह सुनकर जो पीड़ा हुई, उसी कारण यह कलम आज इस तरफ मुड़ गई।

    सनातन यानि अति प्राचीन अगर वैदिक धर्म है, तो श्रमण धर्म तो इससे भी प्राचीन है अनादि निधन है। पर आज हर कोई पत्थर फेंकने में, अपशब्द कहने में, छीना-छपटी करने में देर नहीं लगातें और जैन समाज जैसेआंख-कान बंद रखकर बिल्ली के सामने कबूतरी प्रवृत्ति में रह जाता है। क्या यही अंहिसा है? क्या यही आदिनाथ भगवान का क्षत्रिय धर्म है, क्या यही है असि-मसि का उपदेश?

    इसकी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के 3061 एपिसोड में देख सकते हैं।

    Post Views: 4,504
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपौष कृष्ण की चतुर्दशी : भीतरी तिमिर को मिटा फैले ज्ञान प्रकाश
      Next articleशिखर जी में बाइक नियंत्रण के लिये गेट बनायेगा प्रशासन, बाइक से दो बेटियां गिर पड़ी
      Channel Mahalaxmi
      http://www.channelmahalaxmi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      जैनों के नाम पर संसद में सफेद झूठ, क्यों? क्या सार्वजनिक माफी मांगते हुए, सत्य तथ्य नहीं बताने चाहिये ?

      जैन बेटी के सीने में दागी गोली, मौत से लड़ रही जिंदगी, 20 मिनट तड़पती रही बेटी और गोली पहुंच गई पेट में

      अनपढ़ लोग भी समझ लेते हैं और आप इतने पढ़े-लिखे होकर भी नहीं समझ रहे, अंध भक्ति छोड़ो, बच्चा गिरा दो, फिर…

      भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के त्याग, तप और विजय की...

      Channel Mahalaxmi - June 4, 2026 0
      ‘भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी’ अपने गौरवमयी 125वें वर्ष (शतकोत्तर रजत महोत्सव) की ओर बढ़ रही है। 124 वर्षों से हमारे सिद्ध, कल्याणक...

      2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC की सख्ती के...

      Channel Mahalaxmi - May 27, 2026 0

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज ‘मौन जुलूस’, PM...

      Channel Mahalaxmi - May 27, 2026 0

      पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला – चाकू दिखाकर छेड़छाड़-लूटपाट का प्रयास

      Channel Mahalaxmi - May 26, 2026 0

      निर्णय भोजशाला : जैनों को हिंदू बना डाला! ॰ जैन धर्म की स्वतंत्र अस्मिता,...

      Channel Mahalaxmi - May 21, 2026 0

      भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के त्याग, तप और विजय की गौरव-गाथा – आस्था का सवा सौ साल पुराना पहरा और मौन साधना की...

      Channel Mahalaxmi - June 4, 2026 0

      2 आर्यिका माताओं पर क्रूरता: समाज के भारी आक्रोश और NHRC...

      May 27, 2026

      अहिंसा की खामोश चीख: 100 से अधिक शहरों में जैन समाज...

      May 27, 2026

      पिसनहारी मढ़िया जैन धर्मशाला – चाकू दिखाकर छेड़छाड़-लूटपाट का प्रयास

      May 26, 2026

      निर्णय भोजशाला : जैनों को हिंदू बना डाला! ॰ जैन धर्म...

      May 21, 2026

      Contact Details

      Editor in Chief:-SHARAD JAIN
      Publish from:-New Delhi
      Phone:-011-42175437
      Whatsapp:-9910690823
      Email:-
      info@channelmahalaxmi.com

      Website:- www.channelmahalaxmi.com

      Follow on twitter

      Tweets by SandhyMahalaxmi

      Live Visitor Counter

      2930585
      Users Today : 81
      Total Users : 2430585
      Views Today : 746
      Total views : 11114271
      Who's Online : 5
      © Copyright © Sharad Advertising Pvt. ltd All rights reserved | For Website Designing and Development :+91 8920664806
      error: Content is protected !!