Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
  • जैन JAIN
  • राष्ट्रीय समाचार
  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Search
Saturday, September 12, 2026
Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Channel Mahalaxmi
  • जैन JAIN
    • मुनिश्री से मारपीट – समाज व प्रशासन की सुप्त पहल

      जनगणना 2027 का दूसरा फेज शुरू , धर्म जैन है, जाति…

      शौचालय में बैठकर भी जाप, अपने ही बैरी बनते हैं, भगवान…

      सर्वाधिक टैक्स देने वाले, सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, सबसे समृद्ध जैन समाज…

      पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा 15 लाख मोरों के हत्यारे दिगम्बर…

  • राष्ट्रीय समाचार
    • जैन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा! मुआवज़ा देने में भी जैनों…

      मोदी जी! दस सालों में बदल गये: शाकाहारी झंडा उठाने…

      शाकाहार अहिंसा का शंखनाद करने वाले जैन समाज ही नहीं, …

      विदेश से युवा दंपत्ति की गुहार ,जैन बिटिया को छोड़ दो…

      राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद धर्म चक्र में 24 तीलियां बनी हुई…

  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Home विरासत HERITAGE जिसे ऐतिहासिक कहकर बचाना चाहिए , उस सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर को...
  • विरासत HERITAGE
  • सामाजिक SOCIAL

जिसे ऐतिहासिक कहकर बचाना चाहिए , उस सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर को अवैध कहकर तोड़ने की साजिश प्रशासन की और 70 साल पहले बने मस्जिद और राधा कृष्ण मंदिर को बचा देता है , अंधेरी नगरी और…

By
Channel Mahalaxmi
-
July 1, 2023
0
1616
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    01 जुलाई 2023/ आषाढ़ शुक्ल त्रयोदिशि /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ EXCLUSIVE/शरद जैन
    उज्जैन सचमुच भारत की धर्म नगरी है, हिंदू परंपरा से , जैन परंपरा से। नयापुरा, जहां मंदिर भी है, मस्जिद भी हैं। पर क्या गजब की बात है कि जो सरकारी प्रशासन पहले कहता है कि हमें सड़क चौड़ी करनी है इसलिए कृपया 15-16 फुट गहरी और 80-85 फीट चौड़ी यानी 1200 वर्ग फीट जगह अपने मंदिर की आगे की दे दे, यानी समझ लीजिए लगभग एक चौथाई भाग अपने उस प्राचीन तीर्थ रूपी मंदिर का दे दे, जो मंदिर इस सरकार प्रशासन से पहले का है, वह भारत की आजादी से भी पहले का है, वह अंग्रेजों से आने से भी पहले का है ।

    पर 2017 के उस पत्र 6 साल बाद ही प्रशासन रूपी नगर पालिका यह नहीं कहती कि उन्हें सड़क चौड़ी करनी है, अब यह फरमान जारी करती है कि आपने अवैध निर्माण किया है और इसको गिरा दो, नहीं तो हम गिरा देंगे।

    21 जून 2023 को 84 गौतम मार्ग, पर स्थित एक ऐतिहासिक, पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाला श्री चिंतामणि पारसनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर, आज यही दुहाई कह रहा है । वहां की कार्यकारिणी ने अब तक किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो चैनल महालक्ष्मी ने तुरंत उससे कहा कि सरकारी नोटिस का प्रमाण के साथ जवाब तुरंत दीजिए, नहीं तो एक तरफा कार्यवाही करने में ऐसा प्रशासन देर नहीं करता और फिर 28 जून को उन्होंने यह जवाब भी दाखिल किया, जो चैनल महालक्ष्मी ने उसे कहा था।

    क्या मंदिर अवैध निर्माण है यह आता होगा आपके मन में भी। यह मंदिर पहले लकड़ी का बना था और यहां पर विराजमान प्रतिमा इसके प्रमाण भी दिखाती हैं । धन्य है वह लोग, जिन्होंने प्रशस्ति पर कम से कम तारीख लिखना तो शुरू कर दिया, वरना हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा के ऊपर तारीख नहीं होती है, तो कोई चाहे तो उसे प्राचीन से, नया कहने में देर नहीं लगाएगा। पर यहां की मूलनायक प्रतिमा पर स्पष्ट लिखा है की संवत 1623, आज संवत 2080 है।

    स्पष्ट है 457 साल प्राचीन प्रतिमा, जो मंदिर के बनने के बाद स्थापित हुई, अपनी कहानी अपने आप कह देती है। ऐसे अनेकों प्रमाण है और यह सारी कथा इस बात पर अटक जाती है कि 200 साल पहले मंदिर को लकड़ी से पत्थर में जीर्णोधार किया गया। फिर अवैध निर्माण कैसे हो गया? क्या कोई प्रमाण नहीं है इस बारे में? चैनल महालक्ष्मी ने वहां के पुराने ट्रस्टी और कई लोगों से चर्चा की । मंदिर से बस चार मकान दूर जन्म लेने वाले और 68 सावन देख चुके, एक ट्रस्टी ने बहुत प्रमाण प्रस्तुत किए, जो आपको चैनल महालक्ष्मी रविवार 2 जुलाई के रात्रि 8:00 बजे के विशेष एपिसोड में: “457 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर को अवैध बता तोड़ने की साजिश” के अंतर्गत दिखाएगा और आपके मन में उठने वाले कई सवालों के प्रमाण देगा।

    पहला, क्या मंदिर वास्तव में 453 साल पुराना ही है?

    दूसरा , बाहर जो रेलिंग बनी है, वह तो नई लगती है , क्या वह अवैध है?

    तीसरा, जिस सड़क का विस्तार, इस दूसरे चरण में हो रहा है, उसमें पहले चरण में, 12 फुट मस्जिद जो सड़क पर आती है और 15 फुट का राधा कृष्ण मंदिर, जो कि पूरा का पूरा सड़क पर है, क्या उनको छोड़ दिया था?

    चौथा , क्या इसका कुछ हिस्सा भी मंदिर का, अलग किया जा सकता है या फिर जरा सी छेड़खानी से पूरा का पूरा मंदिर, नीचे आ सकता है, मात्र 4 फुट में ही प्रतिमाएं हैं , क्या होगा?

    पांचवा, क्या पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाली धरोहर को , जहां बचाने की जिम्मेदारी होनी चाहिए उसको अवैध निर्माण बताते हैं ?

    छटा, क्या बिना पुरातत्व विभाग के अनुमति के क्या ऐसा किया जा सकता है?

    सातवा, क्या आजादी से पहले के भी कोई प्रमाण है , जो साबित कर सके यह मंदिर अति प्राचीन है?

    आठवां, क्या आजादी से पूर्व की किसी धरोहर को अवैध कहा जा सकता है?

    नौवां, क्या लगता नहीं यह अंधेरी नगरी…. जैसा जैनों के साथ सलूक हो रहा है?

    दसवां, क्या अदालत में, इस मंदिर ने कोई पहले मुकदमे जीते हैं?

    ऐसे ढेरों सवालों के, प्रमाणों के साथ जवाब चैनल महालक्ष्मी, आपके साथ, उस विशेष एपिसोड रविवार 2 जुलाई को दिखाएगा, जिनको देखकर हर कोई साफ कह सकता है की 70- 80 साल पहले बने राधा कृष्ण मंदिर और मस्जिद को छोड़कर, सड़क चौड़ी की गई , पर अब 457 साल वाले प्राचीन सबसे पहले बने जैन मंदिर को तोड़ने की जानबूझकर, अवैध निर्माण के नाम से साजिश रची गई है। सारा खेल राजनीति का लगता है, वोटों के नाम पर मस्जिद और राधा कृष्ण मंदिर छोड़ दिए जाते हैं, और जैनों के मंदिर पर अवैध निर्माण का, जो 457 साल प्राचीन है, ठप्पा लगा दिया जाता है।

    बहुत कुछ दिखाएंगे, रविवार, 2 जुलाई के एपिसोड में और होना तो यह चाहिए कि नगर पालिका ने ऐसे अवैध निर्माण के झूठे नोटिस को दिया है , उस पर गलत आरोप के लिए उल्टी कार्यवाही की जाए और इसकी जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को निभानी चाहिए। देखिएगा जरूर, रविवार 2 जुलाई को विशेष एपिसोड, प्राचीन तीर्थ पर कितना झूठा आरोप हैं अवैध निर्माण।

    Post Views: 1,763
    • TAGS
    • ASI
    • PARASNATH MANDIR
    • UJJAIN
    • ujjain nagarpalika
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleजब तक हम आयुर्वेद शास्त्र को नहीं पढेंगे तब तक यह युग जिस ओर जा रहा है उसी ओर आप भी भटक जायेंगे , अच्छे स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद है श्रेष्ठ- आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
      Next articleहोशियार विद्यार्थी का कम अंक आ जाये तो वह टेंशन में आ जाता है, उदास हो जाता है, खाना – पीना छोड़ देता है, डिप्रेशन में आ जाता है ,लगन लगने से बुद्धु भी बुद्धिमान हो जाता है – आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
      Channel Mahalaxmi
      http://www.channelmahalaxmi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      55 मंदिर के खण्डर , ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी -एक चंदेरी, जो बूढ़ी हो गई

      जैनों के नाम पर संसद में सफेद झूठ, क्यों? क्या सार्वजनिक माफी मांगते हुए, सत्य तथ्य नहीं बताने चाहिये ?

      जैन गुफाओं को रंग रहे हरा, बदल रहे पहचान ॰ 2200 वर्ष प्राचीन जैन गुफाओं पर मुस्लिम बनाने की कोशिश

      6 माह में सम्मेदशिखर की पूरी रंगत बदली हुई दिखेगी –...

      Channel Mahalaxmi - August 29, 2026 0
      22 अगस्त 2026 /श्रावण शुक्ल दशमी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन ॰ तीर्थक्षेत्र कमेटी टीम को आशीर्वाद व दी...

      मुनिश्री से मारपीट – समाज व प्रशासन की सुप्त पहल

      Channel Mahalaxmi - August 26, 2026 0

      जनगणना 2027 का दूसरा फेज शुरू , धर्म जैन है, जाति नहीं – इसका...

      Channel Mahalaxmi - August 22, 2026 0

      कानून की ढाल, आस्था की प्रखर मशाल: सम्मेद शिखरजी मुकदमों का वो अंतहीन न्याय-युद्ध...

      Channel Mahalaxmi - August 20, 2026 0

      शौचालय में बैठकर भी जाप, अपने ही बैरी बनते हैं, भगवान बिना काम के...

      Channel Mahalaxmi - August 11, 2026 0

      6 माह में सम्मेदशिखर की पूरी रंगत बदली हुई दिखेगी – मुनि श्री प्रमाण सागरजी

      Channel Mahalaxmi - August 29, 2026 0

      मुनिश्री से मारपीट – समाज व प्रशासन की सुप्त पहल

      August 26, 2026

      जनगणना 2027 का दूसरा फेज शुरू , धर्म जैन है, जाति...

      August 22, 2026

      कानून की ढाल, आस्था की प्रखर मशाल: सम्मेद शिखरजी मुकदमों का...

      August 20, 2026

      शौचालय में बैठकर भी जाप, अपने ही बैरी बनते हैं, भगवान...

      August 11, 2026

      Contact Details

      Editor in Chief:-SHARAD JAIN
      Publish from:-New Delhi
      Phone:-011-42175437
      Whatsapp:-9910690823
      Email:-
      info@channelmahalaxmi.com

      Website:- www.channelmahalaxmi.com

      Follow on twitter

      Tweets by SandhyMahalaxmi

      Live Visitor Counter

      3052421
      Users Today : 641
      Total Users : 2552421
      Views Today : 2408
      Total views : 11470550
      Who's Online : 18
      © Copyright © Sharad Advertising Pvt. ltd All rights reserved | For Website Designing and Development :+91 8920664806
      error: Content is protected !!