आचार्य श्री विद्यासागरजी, मुनि श्री तरुणसागरजी, धर्म व संविधान पर बेहद अपमानजनक टिप्पणियां

0
1242

हो गई FIR, घोषित इनाम, फिर गिरफ्तार , 21 सितंबर तक सलाखों के पीछे

॰ जैन होकर ऐसी काली करतूत
॰ इन्दौर सहित देश से समस्त जैन समाज में उफान, थाने का घेराव
॰ अनंत चौदस व क्षमावाणी पर्व पर बेहद निंदनीय घटना
॰ इतनी नीची, ओछी हरकत, टिप्पणियां, जो आप न पढ़ सकते हैं, न सुन सकते हैं, न देख सकते हैं, न ही सोच सकते हैं
11 सितम्बर 2025 / आश्विन कृष्ण चतुर्थी /चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन /

इन्दौर। अनंत चौदस को जयपुर में मुनि श्री आदित्य सागरजी से किसी ने प्रश्न पूछा और इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर डाल दी गई, फिर उस पर इन्दौर के एक (कथित) अरविंद जैन ने आचार्य श्री विद्यासागरजी, आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी, आचार्य श्री पुलक सागरजी पर बेहद गंदी, शर्मसार टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। वे ऐसी टिप्पणी थी कि जो न हम आपको बता सकते हैं, न आप देख – पढ़ सकते हैं। पोस्ट डालने वाले ने उसे कहा भी, ये क्या लिख रहे हो, फिर उसने उसको भी मां-बहन की गंदी गालियां दे कर धमकाना शुरू किया। यह जानकारी सान्ध्य महालक्ष्मी को शिरपुर के ब्र.पकंज भैयाजी, जिन्होंने दसलक्षण के अभी 10 उपवास किये, उन्होंने दी।


अनंत चौदस के दिन की इन टिप्पणियों के बाद अरविंद जैन के फेसबुक एकाउंट को देखा तो उसमें भी हिंदू धर्म व संविधान के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां दिखीं।

इन्दौर में एक उफान सा उठा और हजारों की संख्या में तिलक नगर थाने पहुंच कर घेराव शुरू कर दिया, घंटों चला, पर कोई नहीं हटा, लगातार नारेबाजी हुई। तब क्षमावाणी यानि 08 सितंबर को रात्रि 10 बजकर 11 मिनट पर 0339 प्राथमिकी धारा 119, 196, 299, 302, 356 के अंतर्गत दर्ज हुई। आरोपी अरविन्द जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट क अंतर्गत गिरफ्तारी तय हो गई। 12 बजे तक थाने का घेराव चलता रहा, घर वालों को भी थाने लाया गया। तब एसीपी ने समाज से अनुरोध किया कि आप लोग जायें, हमें कार्यवाही करने दें। कल सुबह तक उसे गिरफ्तार कर लेंगे। पर खबर लिखे जाने तक, वह अभी भी पकड़ से बाहर है, अब उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित हो गया है। वहीं मुनि सेवा समिति इन्दौर के अध्यक्ष राहुल जैन ने भी 21 हजार का अतिरिक्त इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुरुवार 11 बजे का समय दिया गया। अगर तब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, तो इन्दौर में बड़ी बैठक होगी, जिसमें बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। आजकल गुरुओं की निंदा करने वाले बहुत मुखरित हो रहे हैं, उनका सामाजिक बहिष्कार जैसे कड़े निर्णय भी लिये जा सकते हैं।

और पुलिस द्वारा विभिन्न टीम में बनाकर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर 11 सितंबर को उसे पकड़ लिया उसके बाद क्षमा वाणी पर्व की दुहाई देता रहा वीडियो जारी किया माफी मांगने का उसके छोटे भाई ने भी लिखा। पर क्या यह मानसिक दिमागी असंतुलन का संकेत दिखता है? यह समाज निर्णय करेगा पर फिलहाल में 21 सितंबर तक सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में

कैसा संयोग – तिलक नगर एक्सटेंशन में ब्र. पंकज भैया व आरोपी अरविंद जैन का मकान 50 मीटर की दूरी पर है। एक ने आचार्य श्री के प्रति जीवन समर्पित करते हुए शिरपुर अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मेंसेवा में लग गये और दूसरे उनकी निंदा में। पंकज जैन ने बताया कि वो कभी न मंदिर जाते, न कभी घर से गुजरती शोत्रायात्रा में खड़े होते, जबकि उनका पूरा परिवार आरती करता।
पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3472 , 3473 व 3574 में देख सकते हैं।

चैनल महालक्ष्मी टिप्पणी – आज जैन समाज को बाहर के अलावा, अपने भीतर से ही नुकसान करने वाले उठ खड़े हुए हैं, जैसे बरसात में खेतों में जंगली घास उग जाने पर किसान अपनी जमीन को उपजाऊ रखने के लिए, उसको उखाड़ फेंकता है, ऐसे ही जैन समाज को भी ऐसी खरपतवार का जल्द इलाज कर, जागरूक कार्यक्रम चलाना होगा, वर्ना आने वाले समय अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने वाले जैनों की बड़ी जमात बनने में देर नहीं लगेगी।