शिखरजी से मिली खुशखबरी, मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में ही होगा सिद्धचक्र विधान और शीघ्र पंचकल्याणक भी

0
774

05 फरवरी 2023/ माघ शुक्ल पूर्णिमा /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/

2 फरवरी , गुरुवार को चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी से धर्म चर्चा के दौरान मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने स्पष्ट बता दिया कि उनका घोषित विहार अब स्थगित हो गया है। आचार्य श्री के निर्देश पर, उन्हें अब शिखरजी में गुणायतन में ही रुकना होगा।

इसलिए फागुन की अष्टाहनिका का पूर्व घोषित सिद्धचक्र विधान अब उन्हीं के सानिध्य में गुणायतन में आयोजित होगा और साथ ही, उन्होंने संकेत दे दिए कि फरवरी में होने वाला महापंचकल्याणक, जो कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था , वह भी मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित हो सकता है।

है ना यह, खुशखबरी शिखरजी से।