जैन समाज के लिए बहुत ही दुखद घटना : महासती गुरुणि श्री मोहनमाला जी महाराज का देवलोक गमन

0
2844

परम श्राद्धये श्रमण संघ की शान विद्युत रत्न महासती प्रवेश कुमारी जी महाराज की सुशिष्या उप परवर्तनी तपाचार्या महासती गुरुणि श्री मोहनमाला जी महाराज का कल लगभग 7 बजे साय बुधवार 12 मई 2021को देवलोक गमन हो गया है

गुरुणी जी महाराज के जाने से पूरे भारतवर्ष का स्थानकवासी जैन समाज अपने आपको अनाथ सा महसूस कर रहा है इस corona काल में श्रधांजलि देते देते कलम थक सी गयी हैं वचन मौन हो गए है काया स्तब्ध हो गयी हैं।

गुरुणि जी महाराज के श्री चरणों में हम सभी श्रधांजलि अर्पित करते है और श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते है की गुरुणी मोहनमाला जी महाराज ने जिस मोक्ष प्राप्ति के लिए संयम का मार्ग अंगीकार किया था उसकी प्राप्ति हो और गुरुणी के शिष्य परिवार की सभी साध्वियों एवं हम सभी जैन समाज के सदस्यों को जो यह गहन वज्रपात हुआ है उसे सहन करने की शक्ति प्रदान करे