आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से ऐसे संकेत 150 से ज्यादा दीक्षाएं , कई ससंघ अलग-अलग तैयार किए जाने की संभावना

0
1213

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने प्रवचन देते कहा कि अब भक्त को भगवान के वशीभूत होने का समय आ गया है, अपने ह्रदय में बसे बड़े बाबा के कार्य में जुट जाएं, कम समय में भी बड़े दरबार में बड़े काम हो जाते हैं।

लाखों लोग इस दरबार में अगले सप्ताह में जुटने वाले हैं। बड़े बाबा के दरबार में पहुंचकर महामहोत्सव की मंगल कामना के लिए बड़े बाबा से प्रार्थना की और कहा कि अप्रैल में अप्रैल फूल भी होता है, अत: जुट जाएं।

आचार्यश्री से ऐसे संकेत मिले हैं कि महोत्सव के दौरान कई दीक्षाएं होगीं, जिनमें ब्रह्मचारी, एेलक, छुल्लक और मुनिश्री स्तर की दीक्षाएं हो सकती हैं। इनकी संख्या 150 से ज्यादा होने की संभावना है। इसके अलावा आचार्यश्री अपने ससंघ के मुनिश्री के ससंघ को आपस में बांट भी सकते हैं। कई ससंघ अलग-अलग तैयार किए जाएंगे।

#kundalpur #vidyasagar #panchkalyanak #Mahamahotsav #kundagiri