जैन कपड़ा व्यापारी से 50 लाख की फिरौती…… लाला अगली गोली तेरी छाती पर होगी

0
1118

02 जनवरी 2026 / पौष शुक्ल चतुर्दशी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन
14 दिसम्बर को हरयाणा के नरवाना के अपोलो चौक पर दोपहर करीब 12 बजे बदमाश धड़ाधड़ घुसा और एस जी फैशन में पहुंचा और एक पर्चा थमाया। इसके बाद शीशे पर गोली चला दी। नरेश जैन जींद के कपड़ा व्यापारी हैं। गोली चलाकर बदमाश मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

व्यापारी को थमाई पर्ची पर लिखा था, ‘क्या हाल है लाला? अगर अपनी जिंदगी चाहता है, तो 50 लाख रुपये दे। तेरे पास 3 दिन का समय है। अभी तो सिर्फ गोली चलाई है, अगर पैसे नहीं दिए, तो अगली गोली तेरी छाती पर लगेगी।’ पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची, उधर फायरिंग की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कृष्णा कुमार बेदी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस कार्यवाही कर रही है, पर अभी तक बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसकी पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3569 में देख सकते हैं।

चैनल महालक्ष्मी चिंतन : जैन कारोबारी, दुकानदारों के साथ लगातार लूटपाट की शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी शुरूआत दिल्ली के जैन ज्वैलर से 15 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी से हुई थी, उसके बाद कपड़े व अन्य को भी निशाने पर लिया जा रहा है। कम संख्या में होने के बावजूद प्रशासन-शासन पर सुरक्षा को लेकर दबाव भी नहीं बन पाता और लुटेरों को ज्यादा ताकत मिल जाती है। जैन मंदिरों के बाद जैन व्यापारियों पर निशाने एक गंभीर समस्या बन गई है।