जालना में महावीर स्वामी स्तम्भ पर लगाया हरा झण्डा ॰ क्या यह कोई जिहादी षड्यंत्र

0
881

॰ कोई गिरफ्तारी, आज तक नहीं
॰ हिंदू संगठन जैनों के साथ, किया कड़ा विरोध
19 सितम्बर 2025 / आश्विन कृष्ण त्रयोदशी/चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/

महाराष्ट्र के जलाना से एक बुरी खबर। जैन समाज के लिए तब सामने आई जब महावीर स्वामी चौक पर बने जैन स्तम्भ पर कुछ अराजक तत्वों ने हरा झण्डा लगा दिया। जैसे ही अगले दिन इस झण्डे को देखा, तो क्षेत्र में तनाव फैल गया। हिंदू संगठन भी जैनों के साथ आकर कड़ा विरोध करने लगे। नगर पालिका क्षेत्र में लगे सभी अवैध झण्डों को उतारने लगी। पुलिस तक जैसे ही बात पहुंची, तो आनन-फानन उस झण्डे को उतार भी दिया। पर लगभग 10 दिन बाद भी पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है।

हिंदू संगठनों ने भी एक स्वर में विरोध करते हुए कहा कि गणेश उत्सव के दौरान कुछ अवांछित लोगों ने एक पशु को काटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। फिर अपने जुलूस के दौरान अपशब्द, भड़काऊ भाषण किये जाते हैं, अब जैन स्तम्भ पर यह हरा झण्डा लगाने का कुकृत्य किया जाता है, निश्चित ही यह कोई सुनियोजित जेहादी षड्यंत्र लगता है। क्षेत्र में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के बावजूद पुलिस किसी दोषी को पकड़ नहीं पाई है।

बाद में जैन लोगों ने उस जैन स्तम्भ को गंगा जल से धोया और वहां जैन ध्वज लगा दिया।
पूरी जानकारी आप चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3475 में देख सकते हैं।

चैनल महालक्ष्मी चिंतन – जैन समुदाय पर एक विशेष सम्प्रदाय द्वारा बार-बार कुत्सित षड्यंत्रों के तहत ऐसा अवांछित प्रयास घोर निंदनीय है। पुलिस द्वारा संभवत: किसी विशेष दबाव में कड़े कदम न उठाना भी समाज को चिंता में डालता है। दिल्ली के शास्त्री पार्क से लेकर महाराष्ट्र के जालना तक के ऐसे कुत्सित प्रयासों पर जैन समाज को एक होकर उचित कदम उठाने के लिये प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए। वरना आज यहां, कल वहां, और बंटा जैन समुदाय बस सिर नीचे कर बस देखने को मजबूर होता रहेगा।