Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
  • जैन JAIN
  • राष्ट्रीय समाचार
  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Search
Wednesday, April 29, 2026
Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Channel Mahalaxmi
  • जैन JAIN
    • क्या जैन धर्म के होने वाले हैं दो नए भेद ?…….

      पालीताणा में तीर्थयात्री पर चाकू से हमला, लूट

      कभी मयूर पिच्छी, कभी सल्लेखना को लेकर अदालत में अब दिगंबर…

      युवा व्यवसायी का अपहरण, 25 लाख फिरौती, फिर हत्या

      जैन नहीं जनगणना के प्रति जागरूक ॰ दिल्ली NDMC में एक…

  • राष्ट्रीय समाचार
    • जैन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा! मुआवज़ा देने में भी जैनों…

      मोदी जी! दस सालों में बदल गये: शाकाहारी झंडा उठाने…

      शाकाहार अहिंसा का शंखनाद करने वाले जैन समाज ही नहीं, …

      विदेश से युवा दंपत्ति की गुहार ,जैन बिटिया को छोड़ दो…

      राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद धर्म चक्र में 24 तीलियां बनी हुई…

  • प्रवचन PRAVACHAN
  • विरासत HERITAGE
  • पर्व FESTIVAL
  • तीर्थ TEERTH
  • संत SAINT
    • आचार्य श्री कुंद कुंद
    • आचार्य श्री विद्यानंद
    • आचार्य श्री विद्यासागर
    • आचार्य श्री शांति सागर
  • चिंतन THOUGHT
  • जानिये KNOW
  • तीर्थंकर/Teerthankar
    • श्री ऋषभ नाथ जी
    • श्री चन्द्रप्रभ जी
    • श्री नेमिनाथ जी
    • श्री पद्मप्रभ जी
    • श्री पार्श्वनाथ जी
    • श्री महावीर स्वामी जी
    • श्री वासुपूज्य नाथ जी
    • श्री शांति नाथ जी
  • फोटो/ वीडियो PHOTO/VIDEO
  • सामाजिक SOCIAL
  • राजनीतिक POLITICAL
  • रोचक INTERESTING
  • लाइव LIVE
  • प्रेरक कहानी /कविता
  • विज्ञापन रेट/ Add. Rate
  • हमारे बारे में ABOUT US
  • E-paper
    • E-Paper Sandhyamahalaxmi
    • E-Paper Dainik Mahalaxmi
Home सामाजिक SOCIAL विश्व स्तर पर सबसे प्रचलित #स्तन_कैंसर के इलाज के लिए #वैक्सीन तैयार...
  • सामाजिक SOCIAL

विश्व स्तर पर सबसे प्रचलित #स्तन_कैंसर के इलाज के लिए #वैक्सीन तैयार करने वाली टीम में अजमेर की बेटी डॉ. छवि जैन

By
Channel Mahalaxmi
-
December 19, 2021
0
1408
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    2020 में, 2.3 मिलियन महिलाओं में स्तन कैंसर का निदान किया गया और विश्व स्तर पर 685,000 मौतें हुईं। 2020 के अंत तक, 7.8 मिलियन महिलाएं जीवित थीं जिन्हें पिछले 5 वर्षों में स्तन कैंसर का पता चला था, जिससे यह दुनिया का सबसे प्रचलित कैंसर बन गया। ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की आशंका भारतीय महिलाओं में ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह जलवायु, जीवन शैली, मोटापा, कुपोषण और जेनेटिक परिवर्तन है। इसके लिए अभी तक कोई कारगर इलाज नहीं है।

    लाइलाज ब्रेस्ट कैंसर के इलाज की उम्मीद जगी
    अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए वैक्सीन तैयार करने वाली टीम में अजमेर की बेटी डॉ. छवि जैन भी शामिल रहीं। इस वैक्सीन का जानवरों पर सफल ट्रायल होने के बाद अब महिलाओं पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया गया है। इससे लाइलाज ब्रेस्ट कैंसर के इलाज की उम्मीद जगी है। छवि की कहानी अनोखी है।

    अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की फीमेल रिसर्चर एम्बेसेडर
    अजमेर के जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव जैन मेरे पिता हैं। मेरी मां डॉ. नीना जैन भी इसी हॉस्पिटल में हैं। वह एनिस्थिया विभाग में सीनियर प्रोफेसर और पूर्व HOD हैं। मेरी शुरुआती पढ़ाई सोफिया एंड मयूर स्कूल में हुई। इसके बाद पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ बायो इन्फोर्मेटिक्स एंड बायो टेक्नोलॉजी से एम.टेक और स्विटजरलैंड की स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (EPFL) यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री ली। मैंने लर्नर रीसर्च इंस्टीट्यूट में 2018 से जून 2021 तक काम किया और इस दौरान यहां डॉ. थामस बड और डॉ. विनसेंट टूही की रिसर्च पर आधारित कैंसर वैक्सीन की ट्रायल टीम में मैं शामिल रही। वर्तमान में वह अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की फीमेल रिसर्चर एम्बेसेडर भी हैं। वैक्सीन के जानवरों पर सफल ट्रायल के बाद अब मनुष्य पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण में ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित 18-24 वर्ष की महिलाओं में दो सप्ताह के अंतर से तीन डोज दी जाएंगी। यह वैक्सीन अल्फा लेक्टलब्यूमिन नामक ब्रेस्ट कैंसर प्रोटीन पर प्रहार करती है।
    ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के 70% मामलों मे यह प्रोटीन बनाती है। टीम महिलाओं पर वैक्सीन के साइड इफेक्ट के साथ देखेगी कि क्या कैंसर के खिलाफ उनमें कोई प्रतिरोधक क्षमता बनी है।

    पढ़ाई मैंने कभी नहीं की, लेकिन लर्निंग पावर अच्छा
    छवि खुद कहती हैं कि देर तक पढ़ाई मैंने कभी नहीं की, लेकिन लर्निंग पावर अच्छा था। अमेरिका में रह रही अजमेर की इस बेटी की जुबानी…मेरा फोकस और डेटरमिनेशन अच्छा है। एक बार पढ़ने से ही कोई भी चीज अच्छी तरह याद हो जाती थी। मेरी छोटी बहन ज्यादा पढ़ती थी। मम्मी-पापा उससे मेरी तुलना करते होंगे। पढ़ती तो मैं भी थी, लेकिन उसके जितना नहीं। इसका कारण केवल इतना था कि एक जगह ज्यादा देर बैठकर पढ़ना मुझे अच्छा नहीं लगता था।

    पापा नम्बर वन स्पोर्टर
    मेरे कजिन इंजीनियर थे और मैं भी इंजीनियर बनना चाहती थी। मयूर स्कूल में 11वीं में मैथ्स सब्जेक्ट लिया। कुछ ही दिनों बाद बॉयो पढ़ने की इच्छा हुई तो स्कूल प्रबन्ध से इजाजत लेकर एक दिन के लिए बायो की क्लास अटेंड की। वहां बहुत अच्छा लगा और सब्जेक्ट में रुचि भी बढ़ी। फिर रिक्वेस्ट करके मैथ्स के साथ बायो भी ले लिया। छुट्टियों में इंजीनियरिंग की कोचिंग शुरू की, लेकिन कुछ ही दिनों में मन बदल गया।

    मेडिकल की कोचिंग जॉइन कर ली। उस वक्त भी MBBS कर फिजीशियन बनने की इच्छा थी। बाद में पापा-मम्मी ने प्रोत्साहित किया कि मैं सेल एंड जीन थैरेपी में रिसर्च करूं और इस फील्ड में आ गई। आज जो भी हूं वो पेरेंट्स के मोटिवेशन का रिजल्ट है। पापा नम्बर वन स्पोर्टर रहे।

    मेरे शानदार काम के लिए क्लीवलैंड क्लिनिक के शीर्ष नेतृत्व की ओर से एप्रीसिएशन एंड एक्सिलेन्स अवार्ड और एम्पलॉई ऑफ द क्वार्टर अवार्ड दिया गया। केसवेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से फेलोशिप भी हासिल हुई। मुझे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मनुष्यों पर पहले अध्ययन की मंजूरी हासिल कराने में सफलता मिली है।
    इससे पहले बचपन से छवि ने हर एक्टीविटीज में हमेशा अच्छा किया और स्कूल, कॉलेज लेवल पर कई अवार्ड जीते। वर्तमान में वह अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की फीमेल रिसर्चर एम्बेसेडर भी हैं।

    छवि स्कूल और क्लास में हमेशा टॉपर रही
    डॉ. छवि जैन की मां नीना जैन ने बताया कि बेटी पढ़ाई करती हुए कम ही दिखती थी, लेकिन होशियार थी। उन्होंने बताया कि छवि को जब भी वे पढ़ाई के लिए बोलतीं तो वह कहती थी कि आप तो कुछ भी पूछ लो। जब उससे पूछा जाता तो वह हर सवाल का सही जवाब देती।
    नीना ने बताया कि छवि स्कूल और क्लास में हमेशा टॉपर रही, लेकिन आज तक हम हैरान हैं कि वह पढ़ती कब थी। इसके बारे में पूछे जाने पर उसका कहना था कि वह स्कूल में ही पूरा ध्यान लगाकर पढ़ती है। सब कुछ उसे एक ही बार में याद हो जाता है।

    डॉ. नीना जैन बताती हैं कि छवि 2010 में PhD के लिए स्विटजरलैंड गई। इसके बाद 2016 में उसकी शादी जबलपुर में हुई। छवि के पति डॉ. प्रांतेश जैन भी अमेरिका में डॉक्टर हैं। उसके बाद छवि भी वहीं सेटल हो गई। स्विटजरलैंड में PhD करते हुए उसने लैब चेंज किया। माना जाता है कि दूसरी लैब मिलना मुश्किल होता है, लेकिन उसकी मेहनत और पढ़ाई को देखते हुए दूसरी अच्छी लैब उसे मिल गई।

    Post Views: 1,442
    • TAGS
    • breast cancer
    • chavi jain
    • VACCINE
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleक्या झारखण्ड में भाजपा द्वारा सत्ता में आते ही शिखर जी पर भी कब्जा किया जाएगा… जैसे “गिरनार महा तीर्थ” पर हुआ
      Next articleआचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज- श्रमण परंपरा के वर्तमान में सर्वोच्च पद आचार्य पद प्रतिष्ठापन दिवस पर कोटिशः नमन
      Channel Mahalaxmi
      http://www.channelmahalaxmi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      जैनों के नाम पर संसद में सफेद झूठ, क्यों? क्या सार्वजनिक माफी मांगते हुए, सत्य तथ्य नहीं बताने चाहिये ?

      जैन बेटी के सीने में दागी गोली, मौत से लड़ रही जिंदगी, 20 मिनट तड़पती रही बेटी और गोली पहुंच गई पेट में

      अनपढ़ लोग भी समझ लेते हैं और आप इतने पढ़े-लिखे होकर भी नहीं समझ रहे, अंध भक्ति छोड़ो, बच्चा गिरा दो, फिर…

      क्या जैन धर्म के होने वाले हैं दो नए भेद ?…....

      Channel Mahalaxmi - April 29, 2026 0
      28 अप्रैल 2026 /बैसाख शुक्ल त्रयोदशी /चैनल महालक्ष्मी और सांध्य महालक्ष्मी/ प्रो अनेकांत कुमार जैन,नई दिल्ली दुनिया में प्रायः धर्म, दर्शन और अध्यात्म इन...

      पालीताणा में तीर्थयात्री पर चाकू से हमला, लूट

      Channel Mahalaxmi - April 28, 2026 0

      अक्षय तृतीया को दर्शाते सिक्के का सच

      Channel Mahalaxmi - April 28, 2026 0

      कभी मयूर पिच्छी, कभी सल्लेखना को लेकर अदालत में अब दिगंबर संतों के सार्वजनिक...

      Channel Mahalaxmi - April 27, 2026 0

      युवा व्यवसायी का अपहरण, 25 लाख फिरौती, फिर हत्या

      Channel Mahalaxmi - April 25, 2026 0

      क्या जैन धर्म के होने वाले हैं दो नए भेद ?…. तो यह धर्म तीर्थ नष्ट होते देर नहीं लगेगी

      Channel Mahalaxmi - April 29, 2026 0

      पालीताणा में तीर्थयात्री पर चाकू से हमला, लूट

      April 28, 2026

      अक्षय तृतीया को दर्शाते सिक्के का सच

      April 28, 2026

      कभी मयूर पिच्छी, कभी सल्लेखना को लेकर अदालत में अब दिगंबर...

      April 27, 2026

      युवा व्यवसायी का अपहरण, 25 लाख फिरौती, फिर हत्या

      April 25, 2026

      Contact Details

      Editor in Chief:-SHARAD JAIN
      Publish from:-New Delhi
      Phone:-011-42175437
      Whatsapp:-9910690823
      Email:-
      info@channelmahalaxmi.com

      Website:- www.channelmahalaxmi.com

      Follow on twitter

      Tweets by SandhyMahalaxmi

      Live Visitor Counter

      2857102
      Users Today : 993
      Total Users : 2357102
      Views Today : 2917
      Total views : 10952303
      Who's Online : 16
      © Copyright © Sharad Advertising Pvt. ltd All rights reserved | For Website Designing and Development :+91 8920664806
      error: Content is protected !!