भगवान बाहुबली और दिगंबर संतों के चित्रों को विद्रूप कर दिगम्बरत्व को बदनाम करने की साजिश

0
3266

॰ समाज के श्रेष्ठी वर्ग को सामाजिक व वैधानिक स्तर पर करनी चाहिए कार्रवाही
13 जून 2025 / आषाढ़ कृष्ण दौज/चैनल महालक्ष्मीऔर सांध्य महालक्ष्मी/ शरद जैन /
भगवान बाहुबली की विश्व के आश्चर्यों में गिनी जाने वाली श्रवणबेलगोल की प्रतिमा पर रह-रह कर शर्मसार टिप्पणियां पूरे दिगंबर जैन समाज को शर्मसार करता है, ऐसे में समाज का सुप्त रवैया और स्थिति को खतरनाक बना देता है।

यह भगवान बाहुबली की तस्वीर को विद्रूप करना, निश्चय ही हर धर्म जिसकी निंदा का कारण बनना चाहिए। पहले कर्नाटक में खिजाब न पहनने के आंदोलन के समय यह तक कहा गया कि पहले बाहुबली भगवान को चड्डी पहनाओ, तब घोर विरोध के चलते माफी मांग ली थी।

अब सोशल मीडिया पर रेयर दिगंबर इमेजेस (rare digamber images) एकाउंट से इस तरह की शर्मसार फोटो जारी हो रहे हैं। इनको श्वेताम्बर स्वरूप दिखाने की कोशिशें, इन सब तस्वीरों से छेड़छाड़ भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ है, जिस पर उचित सख्त कार्यवाही होनी चाहिये।
इस तस्वीर में दिगंबर मुनिराजों को ही नहीं, पूरे दिगंबर समाज के सम्मान पर चोट है। इसमें उनके दिगम्बरत्व से छेड़छाड़ कर नीचे टिप्पणी की गई है ‘कैसे कुछ लोगों ने शर्म की वजह से श्वेताम्बर पंथ अपना लिया है।’

इस तरह के विद्रूप चित्रों से पूरे दिगंबर समाज को बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है।

यही नहीं, इस तस्वीर में मुनि श्री विनम्र सागर (आचार्य श्री विद्या सागरजी के सुशिष्य) पर बेहद शर्मसार टिप्पणी लिखी गई – अपनी महिला मित्र के साथ कितनी अश्लील अवस्था में अपने हाथ में मोबाइल पकड़े वीडियो कॉल परबात करते हुे मुनि विनम्र सागरजी।

इस तरह के अनेक चित्रों को विद्रूप कर, टेम्पर कर, छेड़खानी कर तप-त्याग में श्रेष्ठतम माने जाने वाले दिगंबर जैन धर्म संस्कृति पर अक्षम्य अपराध किया है। इस पर पूरी जानकारी चैनल महालक्ष्मी के एपिसोड नं. 3363 में देखी जा सकती है।

चैनल महालक्ष्मी चिंतन : आज इस तरह की रह-रहकर विद्रूप तस्वीर, अशोभनीय टिप्पणियों, झूठी बातों से बार-बार सबसे प्राचीन और तप-त्याग में श्रेष्ठतम दिगंबर जैन धर्म, संस्कृति पर चोट की जाती रही है, और इससे ज्यादा ये गंभीर तब हो जाती है कि इस पर कोई श्रेष्ठी वर्ग कार्यवाही नहीं करता। छोटी-छोटी बातों पर अपनों पर ही प्राथमिकी के लिये तुरंत तैयार रहने वाले, ऐसी बड़ी घटनाओं पर चुप रह जाते हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।
चैनल महालक्ष्मी इस पर तुरंत कार्यवाही के लिए शिकायत/ नोटिस जारी कर रहा है।