संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 50वे आचार्य पदारोहण दिवस पर डाक विभाग द्वारा देशभर में लगभग 80 विशेष आवरण जारी

0
2228

परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 50 वे आचार्य पदारोहण दिवस पर पूरे देश में लगभग 80 विशेष आवरण जारी किए गए हैं।

सहायक डाक निदेशक भोपाल श्री चंद्रेश जैन भोपाल एवं डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि आचार्यश्री के 50वे आचार्य पदारोहण दिवस 22 नवम्बर पर पूरे देश में अलग -अलग लगभग 80 विशेष आवरण जारी किए गए हैं। जो कि एक रिकॉर्ड है। ललितपुर में भी विशेष डाक आवरण जारी हुआ है।

मध्यप्रदेश डाक परिमंडल में भी 12 संभागो में 12 विशेष आवरण जारी किए गए हैं , यह आवरण भोपाल सागर,मंडला, सिवनी , कटनी,सतना,मंदसौर ,इंदौर,होशंगाबाद, टीकमगढ़, विदिशा,अशोकनगर जिलों में जारी किए गए । इस हेतु डाक विभाग द्वारा विशेष तैयारियां की गई थी।

50 वें आचार्य पदारोहण के अवसर पर संस्कृति, शासनाचार्य-स्वर्ण महोत्सव 2021-2022 के अन्तर्गत विशेष डाक आवरण जारी हुए हैं।